फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   national netball championship

खेल::: नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप: हरियाणा ने आंध्र प्रदेश और गुजरात को दी शिकस्त

Fri, 29 Aug 2025 11:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
national netball championship
नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप: हरियाणा ने आंध्र प्रदेश और गुजरात को दी शिकस्त
विज्ञापन

––केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित की।

––नेटबॉल में भी हरियाणा के खिलाड़ियों का दिखा दबदबा

––उपयुक्त ने निरीक्षण कर खिलाड़ियों से लिया फीडबैक


संवाद न्यूज एजेंसी


पलवल। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में चल रही चार दिवसीय नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप के दूसरे दिन शानदार मुकाबले देखने को मिले। देशभर के 26 राज्यों के 600 से अधिक खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। दूसरे दिन पुरुषों और महिलाओं दोनों वर्गों में कड़ी टक्कर देखने को मिली। दूसरे दिन कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने किया।
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर उन्होंने मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि ध्यानचंद की विरासत भारतीय खेलों के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल के जीवन का हिस्सा बनाने की शपथ दिलाई और केंद्र सरकार व खेलो इंडिया पहल के माध्यम से युवाओं को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। गुर्जर ने हरियाणा के खिलाड़ियों के योगदान की भी सराहना की और कहा कि राज्य की नीतियां खिलाड़ियों को मजबूत करती हैं।
विज्ञापन


हरियाणा के खिलाड़ियों का दिखा दबदबा


दूसरे दिन हरियाणा की पुरुष टीम ने अपने पहले मैच में आंध्र प्रदेश की टीम को 42-11 से पटकनी दी। हरियाणा ने अपने दूसरे मैच में दमदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात की टीम को 42-16 से पराजित किया। केरल ने झारखंड को 41-1 से करारी शिकस्त दी। वहीं, चंडीगढ़ और तमिलनाडू के बीच खेला गया मुकाबला 21-21 से ड्रॉ रहा। दिल्ली ने तमिलनाडु को 26-24 से हराया। चंडीगढ़ ने हिमाचल को 26-6 से शिकस्त दी। महाराष्ट्र ने मध्य प्रदेश को 17-4 से हराया। छत्तीसगढ़ ने असम को 29-26 से मात दी और उत्तराखंड ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ 23-18 से जीत दर्ज की। राजस्थान ने पश्चिम बंगाल को 29-11 और पंजाब ने कर्नाटक को 32-15 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया

खबर लिखें जाने तक महिला टीम भी शानदार प्रदर्शन करती हुई नजर आई। असम ने चंडीगढ़ को 27-16 से पराजित किया तो वहीं तेलंगाना ने तमिलनाडू को 25-24 से हराया। केरल, राजस्थान और महाराष्ट्र की महिला टीमों ने भी विजयी प्रदर्शन की। चार दिवसीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन उपायुक्त डाॅ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने स्टेडियम का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed