फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   National Lok Adalat on 9th May

Faridabad News: 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत

Wed, 01 Apr 2026 06:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
National Lok Adalat on 9th May
फरीदाबाद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फरीदाबाद की तरफ से लंबित मामलों के निपटारे के लिए 9 मई शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम जिला न्यायालय परिसर सेक्टर-12 में संपन्न होगा। लोक अदालत का नेतृत्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं संदीप गर्ग तथा सीजेएम एवं प्राधिकरण की सचिव रितु यादव करेंगी। सीजेएम रितु यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि लोक अदालत में केवल वे मामले लिए जाएंगे जिनका निपटारा आपसी सहमति से संभव हो। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि जिनके मामले लंबित हैं वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपने विवादों का समाधान कराएं। लोक अदालत में आपसी सहमति से निपटाए गए मामलों का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होगा और इसके विरुद्ध कोई अपील नहीं की जा सकेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed