{"_id":"69e3db6b4b00652f4302548b","slug":"narrow-bridges-are-stopping-the-pace-of-the-city-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-67860-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: संकीर्ण पुल रोक रहे शहर की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: संकीर्ण पुल रोक रहे शहर की रफ्तार
विज्ञापन
अव्यवस्थित चौराहे और भारी ट्रैफिक दबाव के कारण लोगों को घंटों तक जाम में फंसना पड़ रहा है
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में बढ़ते वाहनों और कमजोर यातायात व्यवस्था के चलते कई जगहों पर जाम अब रोजमर्रा की समस्या बन चुका है। खासकर संकीर्ण पुल, अव्यवस्थित चौराहे और भारी ट्रैफिक दबाव के कारण लोगों को घंटों तक जाम में फंसना पड़ रहा है।
सबसे बड़ी समस्या सोहना रेलवे ओवरब्रिज पर देखने को मिल रही है, जहां दो लेन का पुल भारी वाहनों और लोकल ट्रैफिक का दबाव नहीं झेल पा रहा। सुबह से रात तक यहां लंबा जाम लगा रहता है। इसी तरह बाटा रेलवे पुल, नीलम रेलवे पुल और बल्लभगढ़ रेलवे पुल पर भी वैकल्पिक मार्ग होने के बावजूद ट्रैफिक का दबाव लगातार बढ़ रहा है। यहां व्यस्त समय में वाहन रेंगते नजर आते हैं।
एनएच-19 (दिल्ली-आगरा हाईवे) पर भी हालात बेहतर नहीं हैं। सर्विस लेन पर अतिक्रमण, कट पॉइंट पर अव्यवस्था और गलत दिशा में चलने वाले वाहन जाम को और बढ़ा देते हैं। शहर के कई प्रमुख चौराहों जैसे सेक्टर-15, सेक्टर-16 और ओल्ड फरीदाबाद क्षेत्र में ट्रैफिक सिग्नल होने के बावजूद जाम की स्थिति बनी रहती है। यहां ट्रैफिक पुलिस की कमी और नियमों की अनदेखी समस्या को और गंभीर बना रही है।
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्रों सेक्टर-24, 25 और 56 में दिनभर ट्रकों की आवाजाही रहती है। जब ये भारी वाहन रिहायशी ट्रैफिक के साथ मिलते हैं तो सड़कों पर लंबा जाम लग जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दस मिनट का सफर आधे घंटे में बदल गया है और जाम से बचने का कोई विकल्प नहीं बचा। समस्या के समाधान के लिए पुलों का चौड़ीकरण, वैकल्पिक मार्गों का निर्माण, ट्रैफिक पुलिस की तैनाती और अतिक्रमण हटाने की सख्त कार्रवाई जरूरी है। फिलहाल, शहर के अलग-अलग हिस्सों में फैले ये ट्रैफिक बॉटलनेक फरीदाबाद की रफ्तार पर ब्रेक लगाने का काम कर रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -
रोज सुबह-शाम इस पुल पर फंसना मजबूरी बन गया है, दस मिनट का रास्ता आधे घंटे में तय होता है।-विष्णु
दो लेन का पुल इतने ट्रैफिक के लिए बिल्कुल छोटा है, हर दिन जाम झेलना पड़ता है।-सुनील
इंडस्ट्रियल एरिया के ट्रक और लोकल गाड़ियां साथ आ जाती हैं, तब पूरा पुल जाम हो जाता है।-रोबीन
वैकल्पिक रास्ता भी नहीं है, इसलिए लोग चाहकर भी इस जाम से बच नहीं पाते।-अरुण
-
जल्द ही बल्लभगढ़ में सोहना रेलवे फ्लाई ओवरब्रिज को चार लाइन का बनाया जाएगा,इसका निर्माण एचएसआईआईडीसी करेगी।-प्रकाश लाल कार्यकारी अभियंता, पीडब्ल्यूडी