फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Nahar Singh Stadium could not be ready even after 8 years

Faridabad News: 8 वर्ष के बाद भी नहीं तैयार हो सका नाहर सिंह स्टेडियम

Mon, 07 Aug 2023 06:52 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Mon, 07 Aug 2023 06:52 PM IST
विज्ञापन
Nahar Singh Stadium could not be ready even after 8 years
8 वर्ष के बाद भी नहीं तैयार हो सका नाहर सिंह स्टेडियम संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों के लिए जाना जाने वाला राजा नाहर सिंह स्टेडियम इन दिनों बदहाल है। फंड के अभाव में कोरोना काल के पहले से स्टेडियम खंडहर बना हुआ है। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने 2015 में करीब 123 करोड़ की लागत से स्टेडियम के जीर्णोद्धार का ऐलान किया था। इसे 2020 तक अत्याधुनिक तकनीकों के साथ बनकर तैयार होना था, लेकिन 8 वर्ष के बाद भी यानी अगस्त 2023 तक इस स्टेडियम का काम पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

फंड के अभाव में अभी तक स्टेडियम का काम आधा भी नहीं हो सका है। ऐसे में लोगों को इस स्टेडियम के लिए अभी और इंतजार करना होगा। मालूम हो कि पहले इसका काम 2020 में पूरा होना था। कोरोना काल के बाद से इसके निर्माण पर ग्रहण लग गया है। फंड के अभाव में अभी सिर्फ 57 प्रतिशत काम ही पूरा हुआ है। वहींए आश्वासन दिया गया है कि बचा हुआ काम पूरा किया जाएगा। इसे तैयार होने के बाद यहां अंतरराष्ट्रीय मैच के अलावा आईपीएल मैच का भी आयोजन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालूम हो कि राजा नाहर सिंह क्रिकेट स्टेडियम में पहला एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच 19 जनवरी 1988 को भारत-वेस्टइंडीज के बीच खेला गया था और अंतिम मैच वर्ष 2006 में 31 मार्च को भारत-इंग्लैंड के बीच खेला गया था। इसके अलावा दर्जनों रणजी ट्राफी, देवधर, दलीप ट्रॉफी और अन्य तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों के सफल आयोजन हुए हैं, लेकिन बाद में स्टेडियम में मैचों का आयोजन राजनीति का शिकार होता चला गया। चूंकि मैच नहीं हुए, इसलिए स्टेडियम समय व मानकों के अनुरूप अपग्रेड भी नहीं हुआ। इसलिए यह पिछड़ता चला गया। इसके बाद विधायकों की टीम ने स्टेडियम का दौरा किया था, जिसके बाद इसका दोबारा से एस्टीमेट बनाया गया है। इसे सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजा गया है। नगर निगम के कार्यकारी अभियंता ओपी कर्दम ने बताया कि सरकार के पास एस्टीमेट मंजूरी के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed