फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   nagar nigam thekedar arrest to the rape case

Faridabad News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में निगम का ठेकेदार गिरफ्तार

Tue, 10 Oct 2023 11:17 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Tue, 10 Oct 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
nagar nigam thekedar arrest to the rape case
आठ माह से पुलिस की गिरफ्त से बच रहा था आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में स्टेट क्राइम ब्रांच ने नगर निगम के ठेकेदार को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस से बचने के लिए बार-बार अदालत में जमानत की अर्जी लगा रहा था। मार्च 2023 में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया था। केस में बल्लभगढ़ के एक भाजपा नेता का नाम भी सामने आ रहा है। हरियाणा की विशेष जांच एजेंसी स्टेट क्राइम ब्रांच ने आरोपी को सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी पीड़िता का दूर का रिश्तेदार है। मामले को दबाने के लिए आरोपी पक्ष ने पंचायत का आयोजन भी किया था। पंचायत में ही भाजपा नेता की भूमिका डराने-धमकाने की और मामले को दबाने वाली दिखाई दी। आरोपी ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका लगाकर खुद को बचाने के भरसक प्रयास किए लेकिन मामला बिगड़ता चला गया। पुलिस ने मामले की जांच राज्य अपराध शाखा को सौंप दी थी। मामले की जांच अनुसंधान अधिकारी डीएसपी विवेक चौधरी द्वारा की गई। आरोपी ने पीड़िता को फोटो वायरल करने की धमकी दी थी और होटल में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने अपने परिवार को घटना के बारे में सब बता दिया।
विज्ञापन

पीड़िता ने शिकायत में बताया कि जब भी वह अपने रिश्तेदार के घर जाती थी तो आरोपी उसके साथ छेड़छाड़ करता था। इसी दौरान आरोपी ने पीड़िता की कुछ अश्लील फोटो खींच लीं और ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी पीड़िता को बड़खल स्थित एक होटल लेकर गया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने धमकी दी कि मामले के बारे में किसी को बताया तो फोटो वायरल कर देगा और परिवार को भी जान से मार देगा। पीड़िता ने हिम्मत करते हुए परिवार को घटना के बारे में बता दिया। आरोपी नगर निगम का ठेकेदार है। मार्च 2023 में पुलिस ने महिला थाना बल्लभगढ़ में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। जेल से बचने के लिए आरोपी बार-बार जमानत की अर्जी लगा रहा था। मामले की जांच जुलाई माह में स्टेट क्राइम ब्रांच हरियाणा को सौंप दी गई। डीएसपी विवेक चौधरी की अगुआई में एसआईटी का गठन किया गया। टीम ने आरोपी योगेश मंगला को गिरफ्तार कर लिया। स्टेट क्राइम ब्रांच ने जांच के बाद केस में पॉस्को एक्ट की धारा भी लगाई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। केस से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed