{"_id":"603bd3b18ebc3ec39e72a20b","slug":"nagar-nigam-commissioner-removed-executive-engineer-for-their-post-faridabad-news-noi5684297153","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम आयुक्त ने कार्यकारी अभियंता को पद से हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम आयुक्त ने कार्यकारी अभियंता को पद से हटाया
विज्ञापन
फरीदाबाद। नगर निगम में शिकायतकर्ता से बदसलूकी करने पर एक ओर अधिकारी पर गाज गिरी है। नगर निगम आयुक्त ने बल्लभगढ़ डिवीजन के कार्यकारी अभियंता को कार्यभार से हटा दिया। वहीं, लापरवाही बरतने पर कार्यकारी अभियंता विवेक गिल को डिवीजन एक से हटाकर कार्यकारी अभियंता मुख्यालय लगाया गया है।
बुधवार को बल्लभगढ़ स्थित वॉर्ड नंबर-2 निवासी कन्हैया कुमार ने कॉलोनी में तीन महीने से घर में सीवरेज युक्त पेयजल की समस्या को लेकर बल्लभगढ़ डिवीजन के कार्यकारी अभियंता जीपी वधवा से बात की थी। कन्हैया ने बताया कि उनके पास गंदे पानी की फोटो भी है। इतना कहने पर कार्यकारी अभियंता गुस्सा हो गए और कहने लगे कि ‘यार तू ज्ञान देने आया है क्या, पहले मेरी बात तो सुन ले’। जब मामला मीडिया में उछला तो कार्यकारी अभियंता के अमर्यादित भाषा पर सवाल उठाए गए। इस पर नगर निगम आयुक्त यशपाल यादव भी हरकत में आए। उन्होंने तुरंत प्रभाव से जीपी वधवा को कार्यभार से हटा दिया। उन्हें अब इलेक्ट्रिकल और एडवरटाइजमेंट का कार्यभार दिया गया है। वहीं, बल्लभगढ़ उपखंड के कार्यकारी अभियंता का जिम्मा अब मदनलाल को सौंपा गया है।
वहीं, 15 दिन पहले पर्वतिया कालोनी में दुल्हन कामिनी की गली में तीन माह से सीवरेज ओवरफ्लो मामले में लापरवाही बरतने पर कार्यकारी अभियंता विवेक गिल को एनआईटी क्षेत्र से हटा दिया गया है। उन्हें अब मुख्यालय कार्यकारी अभियंता लगाया गया है। इनके स्थान पर ओपी कर्दम को डिवीजन एक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।