फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   NA

Faridabad News: फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, टैंकर से भिड़ी, लगा जाम

Mon, 23 Jan 2023 04:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 04:58 PM IST
विज्ञापन
NA
- चालक घायल, पर कोई बड़ा हादसा होने से टला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सेक्टर-28 मेवला महाराजपुर फ्लाईओवर पर एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई और फिर आगे खड़े एक टैंकर से जा टकराई। हादसे में चालक को मामूली चोट आई है, हालांकि गनीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। इस हादसे के कारण फ्लाईओवर पर डेढ़ किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
फरीदाबाद से गुजर रहे दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोजाना हजारों वाहनों की आवाजाही रहती है। खासकर कामकाज के लिए हाईवे पर वाहन फर्राटा भरते नजर आते हैं। बुधवार को वाहनों की संख्या काफी अधिक थी। दोपहर करीब डेढ़ बजे बड़खल की ओर जाने वाली लेन पर एक तेज रफ्तार कार असंतुलित होकर पहले डिवाइडर से टकराई। इसके बाद पानी के टैंकर से जा भिड़ी। हादसे को देखकर वहां लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तुरंत हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब एक घंटे बाद क्रेन की सहायता से गाड़ी को हटवाया और उसके बाद बाधित यातायात शुरू करवाया। वहीं डिवाइडर पर लगे पौधों पर पानी डाल रहे कर्मचारियों ने बताया कि हादसे के दौरान वह पौधों में पानी डाल रहे थे। इसके अलावा सड़क पर जमी धूल को भी उठा रहे थे। हादसे में वह बाल-बाल बचे। उन्होंने बताया कि हादसे के समय कार की स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक थी।
विज्ञापन

सीमा विवाद बना देरी से कार हटाने की वजह
फ्लाईओवर पर हादसे की सूचना मिलने के बावजूद काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान सेक्टर-28 चौकी व सेक्टर-31 थाना की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रहीं। बताया जा रहा है कि सेक्टर-28 की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सेक्टर-31 थाने को फोन कर उनका क्षेत्र बताया। इसके बाद सेक्टर-31 थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन को हटवाया। इसके बाद यातायात सुचारू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed