फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Murder accused arrested after 11 months

Faridabad News: 11 महीने के बाद गिरफ्तार हुआ हत्या का आरोपी

Wed, 12 Nov 2025 01:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Murder accused arrested after 11 months
अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने पकड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी प्रवीन को अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने 11 महीने के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि थाना आदर्श नगर में दिनेश निवासी ऊंचा गांव ने शिकायत दी थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि 19 जनवरी को उसके पास एक कॉल आई और उसने बताया कि उनके बेटे चेतन को चोट लगी है। जिसको उपचार के लिए अस्पताल ले गए हैं। जब वह अस्पताल पहुंचा, तो देखा उनके बेटे की मृत्यु हो चुकी थी। शिकायत पर थाना आदर्श नगर में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रवीन को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी प्रवीन अपने साथी सागर, विवेक व शिवम के साथ बैठा था। तभी चेतन भी वहां पहुंच गया और आपस में किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। जिस पर प्रवीन व उसके साथियों ने चेतन के साथ मारपीट की और विवेक ने चाकू निकालकर वार कर दिया था। आरोपी सागर, विवेक व शिवम को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed