फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Municipal employees' strike postponed, demonstration will continue

Faridabad News: नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल टली, प्रदर्शन जारी रहेगा

Tue, 13 Jun 2023 11:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Municipal employees' strike postponed, demonstration will continue
फोटो-
विज्ञापन




नगर निगम कर्मचारी मंगलवार को निगम आयुक्त आवास का किया घेराव

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। निगम आयुक्त और नगरपालिका कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल के बीच मंगलवार की शाम हुई बैठक में कर्मचारियों ने फैसला लिया हैं कि अभी हड़ताल नहीं करेंगे। हालांकि कर्मचारियों का निगम मुख्यालय पर दोहपर बाद धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

नगर निगम के कर्मचारी करीब 31 दिन से निगम मुख्यालय बीके चौक पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार को निगम कर्मचारी धरना स्थल पर जुटे और विरोध प्रदर्शन करते हुए नगर निगम आयुक्त के आवास पर पहुंचे। कर्मचारी नेताओं ने दस दिन का समय आयुक्त को दिया। इसी बीच निगम आयुक्त ने कर्मचारी नेताओं को शाम चार बजे बैठक के लिए बुलाया। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने बताया कि बैठक में कई मामलों पर चर्चा की गई। इसके बाद हड़ताल को टाल दिया गया है। अब कर्मचारी अपना रोज कार्य करेंगे और दोपहर बाद निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कुछ मांगे सरकार स्तर पर पूरी होनी है। ऐसे में यह आंदोलन अभी जारी रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed