{"_id":"68adeb38547e98ff2207b0da","slug":"municipal-corporation-launched-a-campaign-against-encroachment-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-49980-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान
Tue, 26 Aug 2025 11:04 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Tue, 26 Aug 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद ग्रीनफील्ड काॅलोनी के पास अतिक्रमण हटाते नगर निगम कर्मचारी । संवाद
सड़क किनारे कब्जा कर बनाई गई 25 दुकानों को हटाया
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम की तरफ से अवैध अतिक्रमण को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को नगर निगम ने एनएचपीसी रेलवे अंडरपास से सूरजकुंड रोड स्थित ग्रीन फील्ड कॉलोनी तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। सुबह से ही निगम का तोड़फोड़ दस्ता सूरजकुंड रोज स्थित ग्रीन फील्ड कॉलोनी पर तैनात था। बारिश के दौरान ही निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी।
सड़क किनारे ग्रीन बेल्ट में अवैध रूप से कब्जा कर खुली चाय, पान व अन्य सामानों की दुकानों के साथ ढाबों पर निगम का बुलडोजर चला। सुबह से लेकर शाम तक निगम ने करीब 25 अवैध दुकानों को हटाकर जमीन को खाली करवाया। निगम के अधिकारियों का कहना है कि दुकानों को हटाकर जमीन खाली करवा दी गई है। अतिक्रमण करने वाले लोगों को भी चेतावनी दी गई है। दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। आपको बताते चलें कि निगम अवैध अतिक्रमण व अवैध निर्माणों के खिलाफ लगातार अभियान चला रहा है। इससे पहले बड़खल फ्लाईओवर के नीचे से अतिक्रमण हटाया गया था। अधिकारियों का कहना है कि अभी यह अभियान जारी रहेगा।