{"_id":"68a7678678a7f3042e0541af","slug":"municipal-corporation-launched-a-campaign-against-encroachment-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-49613-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान
विज्ञापन
एनआईटी-3 और नेहरू ग्राउंड क्षेत्र में की गई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर में बढ़ते अतिक्रमण को लेकर नगर निगम ने बृहस्पतिवार को कार्रवाई की। निगम की टीम ने दो अलग-अलग जगहों से अवैध कब्जों को हटवाकर जमीन खाली कराई। एनआईटी-3 स्थित डीएवी कॉलेज के सामने खड़ी रेहड़ियों को निगम ने हटवा दिया। वहीं नेहरू ग्राउंड क्षेत्र में लोहा मंडी के पास बने पार्क में झुग्गियां और दुकानदारों द्वारा रखे गए पाइपों को हटाकर जगह को साफ कराया गया।
निगम अधिकारियों के अनुसार डीएवी कॉलेज प्रबंधन ने कॉलेज के बाहर लगातार खड़ी रेहड़ियों की शिकायत दर्ज कराई थी। कॉलेज प्रशासन के अनुसार रेहड़ी-पटरी वालों की वजह से कॉलेज आने-जाने वाले छात्रों और शिक्षकों को दिक्कत होती है। शिकायत के आधार पर निगम की टीम मौके पर पहुंची और वहां से सभी रेहड़ियों को हटवाया। निगम ने इस दौरान स्पष्ट किया कि शिक्षा संस्थानों के आस-पास अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, क्योंकि इससे यातायात में रुकावट और सुरक्षा संबंधी समस्याएं पैदा होती हैं।
नेहरू ग्राउंड इलाके में भी निगम की टीम ने कार्रवाई की। लोहा मंडी के पास स्थित पार्क में कुछ परिवारों ने झुग्गियां डाल रखी थीं और वहीं कुछ दुकानदारों ने लोहे के पाइप व अन्य सामान रख लिया था। इस पार्क को खाली कराने के लिए पहले नोटिस देकर अतिक्रमणकारियों को जगह खाली करने को कहा गया था, लेकिन तय समय पर अतिक्रमण नहीं हटाया गया। जिस पर बृहस्पतिवार को निगम ने पुलिस बल की मौजूदगी में अभियान चलाया और पार्क को अतिक्रमण मुक्त कराया।