फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Municipal corporation has to submit report in Supreme Court in two days

नगर निगम को दो दिन में सौंपनी है सुप्रीम कोर्ट में रिपोर्ट

Fri, 16 Jul 2021 10:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Municipal corporation has to submit report in Supreme Court in two days
फरीदाबाद। खोरी गांव में तोड़फोड़ की कार्रवाई के लिए नगर निगम के पास अब केवल दो दिन का समय बचा है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार छह हफ्तों में नगर निगम को कार्रवाई की रिपोर्ट कोर्ट में जमा करनी है। यह समय 19 जुलाई को पूरा हो रहा है। ऐसे में नगर निगम ने तोड़फोड़ को तेज करने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन

नगर निगम की रिपोर्ट के अनुसार खोरी गांव में 125 एकड़ जमीन है। जिसमें से 80 एकड़ जमीन पर कब्जा किया हुआ है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नगर निगम की ओर से खोरी में तीन दिन से तोड़फोड़ कार्रवाई की जा रही है। निगम की छह जेसीबी और दो पोकलैड कार्रवाई में लगी हुई है। एक पोकलैड एक बार में पांच घरों को तोड़ती है, जबकि जेसीबी से कार्रवाई में ज्यादा समय लगता है। अब तक करीब 16 सौ घरों को जमींदोज किया जा सका है। जबकि, हजारों की संख्या में मकान अभी भी तोड़े जाने बाकी है। इससे अधिकारियों के हाथ-पांव फूलने लगे हैं। निगम आयुक्त डॉ. गरिमा मित्तल ने कहा कि तोड़फोड़ कार्रवाई को और तेज किया जाएगा। मशीनरी बढ़ाई जाएगी। पोकलैड मशीनों की संख्या दो से बढ़ाकर छह तक की जाएगी। जरूरत पड़ी तो और बढ़ा देंगे। वहीं जेसीबी की संख्या में भी इजाफा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed