{"_id":"68a76768a6874094f30c761b","slug":"municipal-corporation-employees-demonstrated-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-49601-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नगर निगम के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नगर निगम के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
बीके चौक पर एकत्रित होकर विरोध सभा का किया आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री से नाराज नगर निगम के कर्मचारियों ने लगातार दूसरे दिन विरोध प्रदर्शन किया। भोजन अवकाश के समय सभी कर्मचारी निगम मुख्यालय के पास बीके चौक पर एकत्रित हुए और सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलबीर सिंह बालगुहेर की अध्यक्षता में विरोध सभा के बाद बीके चौक से नीलम चौक तक काले झंडे और उल्टी झाड़ू करके प्रदर्शन किया।
गौरतलब है कि निकाय मंत्री ने 29 जून को पालिका कर्मचारियों से जल्द बैठक कर मांगों का समाधान करने का भरोसा दिलाया था और फायर विभाग के कर्मचारियों से 4 अप्रैल को बैठक कर उनकी मांगों का समाधान करने का भी आश्वासन दिया था। समाधान न होने से नाराज कर्मचारी अब आंदोलन कर रहे हैं । कर्मचारी 10 व 11 सितंबर को सभी विधायकों के आवास पर प्रदर्शन करते हुए विधायकों को ज्ञापन सौंपेंगे तथा 26 सितंबर को सभी जिला उपायुक्तों के कार्यालय पर प्रदर्शन कर उपायुक्तों के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित करेंगे । इसके बाद गांव और शहर के सफाई कर्मचारी तथा सरकारी व अर्ध सरकारी निगम बोर्ड कॉरपोरेशन, यूनिवर्सिटीज व असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले सफाई कर्मचारी मिलकर सरकार के खिलाफ आंदोलन चलाएंगे।
वाल्मीकि जयंती से पहले सभी 6 कमिश्नरी स्तर पर विचार गोष्ठी आयोजित की जाएगी और इसके बाद 19 अक्टूबर को मुख्यमंत्री के कुरुक्षेत्र आवास पर सभी सफाई कर्मचारियों द्वारा एक दिवसीय राज्य स्तरीय प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि केवल पालिका रोल पर लगे कर्मचारियों को सरकार ने 2100 रुपये वेतन बढ़ोतरी करने की घोषणा कर प्रदेश के 50 हजार से ज्यादा कच्चे व पक्के कर्मचारियों के साथ भेदभाव किया है। सरकार सभी नियमित, अनियमित, विभिन्न विभागों एवं ठेकों में लगे सभी सफाई मजदूर, कर्मचारियों को 2100 रुपये बढ़ोतरी का लाभ दे।