फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Municipal Corporation and Health Department raid five restaurants.

Faridabad News: पांच रेस्तरां में निगम-स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, 14.45 लाख रुपये के चालान

Wed, 02 Sep 2026 12:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation and Health Department raid five restaurants.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। लोगों के स्वास्थ्य और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को शहर के पांच रेस्तरां में छापेमारी की। इस दौरान साफ-सफाई और खाद्य पदार्थों के रखरखाव में कई अनियमितताएं मिलीं। नियमों का पालन नहीं करने पर पांचों रेस्तरां के संचालकों के कुल 14 लाख 45 हजार रुपये के चालान किए गए।

जांच के दौरान टीम को कई जगह खाद्य सामग्री खुले में रखी मिली। रेस्तरां में साफ-सफाई की व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं थी। कर्मचारियों की ओर से खाद्य सामग्री तैयार करते समय ग्लव्स का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा था। वहीं, कूड़े के कारण दुर्गंध की समस्या भी मिली। इसके अलावा खाद्य सामग्री तैयार करने में एक ही तेल का बार-बार इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई।
विज्ञापन


टीम ने अनियमितताओं को लेकर संचालकों के चालान किए और भविष्य में इस तरह की लापरवाही नहीं बरतने की चेतावनी दी। अधिकारियों ने संचालकों को साफ-सफाई रखने और खाद्य पदार्थों को सुरक्षित तरीके से रखने के निर्देश दिए। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नितीश परवाल ने बताया कि समय-समय पर रेस्तरां और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की जाएगी। लोगों के स्वास्थ्य को लेकर किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों का उल्लंघन मिलने पर आगे भी इसी तरह कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed