{"_id":"69a334294491a94bd20b24ae","slug":"municipal-commissioners-personal-secretary-gets-another-extension-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-64022-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नगर निगम कमिश्नर की निजी सचिव को मिला एक और एक्सटेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नगर निगम कमिश्नर की निजी सचिव को मिला एक और एक्सटेंशन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद के कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा की निजी सचिव रवि वासुदेवा को एक बार फिर से सेवा विस्तार दिया गया है। इस संबंध में सरकार की ओर से जारी पत्र निगम मुख्यालय में प्राप्त हो चुका है। पत्र के अनुसार रवि वासुदेवा को पहले से लागू नियम व शर्तों के आधार पर आगे भी उसी पद पर बनाए रखा गया है।
उल्लेखनीय है कि रवि वासुदेवा सरकारी नियमों के अनुसार 31 अगस्त 2025 को सेवानिवृत्त हो चुकी थीं। इसके बाद उन्हें एक सितंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक छह महीने की अवधि के लिए सेवा में बनाए रखा गया था। अब सरकार द्वारा जारी नए आदेश के तहत उन्हें एक मार्च 2026 से 28 फरवरी 2027 तक के लिए पुनः उसी पद पर नियुक्त किया गया है।