फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Mumbai Police gave the arrest memo to Sahil's father

मुंबई पुलिस ने साहिल के पिता को दिया था गिरफ्तारी का मैमो

Wed, 30 Sep 2020 10:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 10:52 PM IST
विज्ञापन
Mumbai Police gave the arrest memo to Sahil's father
फरीदाबाद। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में शिवसेना नेताओं पर आरोप लगाने और बॉलीवुड को लेकर वीडियो बनाने के मामले में मुंबई पुलिस फरीदाबाद से यू-ट्यूबर साहिल चौधरी को उठाकर ले गई है। अब पता चला है कि मुंबई पुलिस ने साहिल के पिता को एक मेमो दिया था। इसमें साहिल की गिरफ्तारी की बात लिखी थी। इसी के बाद सेक्टर-19 निवासी साहिल के पिता महेंद्र सिंह बेटे की तलाश में मंगलवार को मुंबई पहुंच गए। इसकी पुष्टि बुधवार को एसीपी धारणा यादव ने की है। हालांकि स्थानीय पुलिस ने मंगलवार को पूरे दिन इस मामले में चुप्पी साधे रखी थी। उसने इस मामले में कोई भी जानकारी होने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन

उधर, ट्विटर पर हैशटैग ‘रिलीज साहिल’ नाम से पोस्ट वायरल है। इसमें कहा गया है कि साहिल चौधरी के पिता मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कांप्लेक्स स्थित साइबर पुलिस स्टेशन के चक्कर काट रहे हैं। मुंबई पुलिस साहिल को कहां लेकर गई है, इसके बारे में उन्हें कोई सटीक जानकारी नहीं दी जा रही है। न ही कोई जिम्मेदार पुलिस अधिकारी उनसे ठीक से बात कर रहा है। परिवार के लोगों से इस मामले में बुधवार को भी बात कर हकीकत जानने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

बता दे कि सुशांत सिंह राजपूत के जीजा ओपी सिंह वर्तमान में फरीदाबाद जिले में पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात हैं। सुशांत के पिता केके सिंह फिलहाल यहीं अपने दामाद और बेटी के साथ रह रहे हैं। बताया जाता है कि इसी कारण मंगलवार को फरीदाबाद पुलिस इस मामले को दबाने में जुटी रही थी। हालांकि हकीकत सामने आने के बाद एसीपी धारणा यादव ने साहिल के पिता को उसकी गिरफ्तारी का मेमो देने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed