फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   MRI and CT scan facilities will be available in ESI from next month

Faridabad News: ईएसआई में अगले महीने से मिलेगी एमआरआई और सिटी स्कैन की सुविधा

Mon, 11 Aug 2025 12:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
MRI and CT scan facilities will be available in ESI from next month
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। सेक्टर- 8 के ईएसआई अस्पताल में अगले माह से एमआरआई और सिटी स्कैन की सुविधा शुरू हो जाएगी। इससे अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों को राहत मिलेगी। ईएसआई हेल्थ केयर हरियाणा ने टेंडर जारी किया है। एमआरआई सेंटर को पीपीपी मोड पर शुरू किया जाएगा।

एमआरआई और सिटी स्कैन करवाने के लिए तीन नंबर स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रेफर नहीं करना पड़ेगा। इससे ईएसआईसी अस्पताल पर मरीजों के इलाज का बोझ कम होगा, जिससे मरीजों को अच्छी और बेहतर सुविधाएं मिल पाएंगी।
विज्ञापन


ईएसआई कार्ड धारकों के साथ सामान्य मरीजों को भी मिलेगा लाभ

ईएसआई कार्ड धारकों के साथ सामान्य मरीजों भी इ सुविधा का लाभ ले पाएंगे। बीके अस्पताल की तर्ज पर मरीज सस्ती दर पर अपनी जांच करा सकेंगे। इससे जरूरतमंद लोगों की आर्थिक स्थिति पर बोझ नहीं पड़ेगा और सस्ते में बेहतर उपचार ले सेकेंगे। सेक्टर 8 अस्पताल में प्रतिदिन 450 से अधिक मरीज आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




ईएसआई अस्पताल में एमआरआई और सिटी स्कैन की सुविधा से कई मरीजों को लाभ मिलेगा। इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। जल्द ही एमआरआई सेंटर को पीपीपी मोड पर शुरू किया जाएगा। -- डॉ. अनिल मालिक, निदेशक, ईएसआई हेल्थ केयर हरियाणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article