{"_id":"6a89f1a270291349be049d95","slug":"motorists-are-risking-their-lives-to-avoid-traffic-jams-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-78109-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जाम से बचने के लिए जान जोखिम में डाल रहे वाहन चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जाम से बचने के लिए जान जोखिम में डाल रहे वाहन चालक
विज्ञापन
डीएनडी एक्सप्रेसवे पर फरीदाबाद से दिल्ली जाने वाली लेन पर शनिवार को यातायात बंद रहा, गलत दिशा में चलते नजर आए वाहन
राहुल राज
फरीदाबाद। डीएनडी-केएमपी
एक्सप्रेसवे पर ट्रायल तो शुरू हो गया, लेकिन फरीदाबाद से दिल्ली जाने वाली लेन पर शनिवार को यातायात बंद रहा। जाम से बचने के लिए वाहन चालक दिल्ली की सीमा में गलत दिशा में चलते नजर आए। वाहन चालकों का गलत दिशा में चलना जानलेवा साबित हो सकता है। दिल्ली जाने वाला रास्ता मदन खादर के पास बंद पड़ा है और इसका खामियाजा वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है। कालिंदी कुंज पर लगने वाले घंटों जाम से बचने के लिए और चंद मिनट पहले दिल्ली पहुंचने की होड़ में वाहन चालक हाईस्पीड एक्सप्रेसवे पर खुलेआम उल्टी दिशा में वाहन दौड़ा रहे हैं। यानी जिस एक्सप्रेसवे को तेज और सुरक्षित सफर के लिए तैयार किया गया, वही अब गलत दिशा में दौड़ते वाहनों के कारण हादसे के मुहाने पर खड़ा है। अमर उजाला की पड़ताल में सामने आया कि कुछ मिनट बचाने की मजबूरी वाहन चालकों के लिए जानलेवा हो सकती है।
सराय काले खां पर जाम के कारण बंद किया रास्ता
मदन खादर के पास एक्सप्रेसवे पर रास्ता बंद होने के कारण वाहन चालकों को आगे जाने की अनुमति नहीं है। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों के अनुसार, दिल्ली की ओर जाने वाली लेन शुक्रवार शाम को करीब चार घंटे के लिए खोली गई थी। इस दौरान सराय काले खां की तरफ वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति बन गई। इसके बाद रास्ते को दोबारा बंद कर दिया गया। रास्ता बंद होने के बाद फरीदाबाद से दिल्ली जाने वाले वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है। जाम से बचने के लिए कुछ वाहन चालक एक्सप्रेसवे पर ही गलत दिशा में वाहन ले जाते दिखाई दिए। हाईस्पीड कॉरिडोर पर सामने से आने वाले वाहन तेज रफ्तार में होते हैं। ऐसे में उल्टी दिशा में वाहन चलाना आमने-सामने की टक्कर का कारण बन सकता है।
एक्सप्रेसवे शुरू होने के बाद जाम से मिलेगी राहत
गौरतलब है कि डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे पर महारानी बाग के डीएनडी फ्लाईओवर से जैतपुर पुश्ता रोड तक करीब नौ किलोमीटर लंबा मार्ग ट्रायल के लिए शुक्रवार को खोला गया था। इसका करीब 7.5 किलोमीटर हिस्सा एलिवेटेड है। इसके पूरी तरह खुलने के बाद फरीदाबाद से दिल्ली आने-जाने वाले लोगों को मथुरा रोड, बदरपुर और कालिंदी कुंज के जाम से वैकल्पिक रास्ता मिलने की उम्मीद है। एक्सप्रेसवे खुलने का सबसे बड़ा असर दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग और कालिंदीकुंज पर दिखाई देगा। यहां रोजाना लगने वाले लंबे जाम से वाहन चालकों को राहत मिलेगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
बल्लभगढ़ से सराय काले खां का सफर होगा 20 मिनट में पूरा
एक्सप्रेसवे शुरू होने से बल्लभगढ़ से सराय काले खां तक का सफर करीब 20 मिनट में पूरी हो जाएगी। इससे समय और ईंधन दोनों की बचत होगी। दिल्ली, नोएडा और आश्रम की ओर जाने वाला बड़ा ट्रैफिक अब एक्सप्रेसवे से होकर गुजरेगा। इससे दिल्ली-आगरा हाईवे पर वाहनों का दबाव भी काफी कम होने की उम्मीद है। साथ ही फरीदाबाद से देहरादून, मुरादाबाद, बरेली, हरिद्वार, ऋषिकेश और चंडीगढ़ जैसे शहरों की यात्रा भी पहले की तुलना में सुगम और तेज होगी। एक्सप्रेसवे शुरू होने सराय काले खां से पलवल जिले के मंडकौला तक सीधी कनेक्टिविटी हो गई है।