फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Mother jumps in front of train with her three-year-old daughter on railway track

रहस्य बना रेनू का यह कदम: मां ने तीन साल की बेटी के साथ ट्रेन के आगे लगाई छलांग, दोनों के उड़ गए चिथड़े

Mon, 09 Feb 2026 09:11 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: विकास कुमार Updated Mon, 09 Feb 2026 09:11 PM IST
सार

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है, लेकिन इसके पीछे की वजहों की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
Mother jumps in front of train with her three-year-old daughter on railway track
मां ने बेटे संग की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोमवार सुबह एक महिला ने अपनी तीन साल की बेटी के साथ ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। हादसे में मां और बेटी दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान 30 वर्षीय रेनू और उसकी तीन साल की मासूम बेटी सिद्धि के रूप में हुई है। घटना फरीदाबाद सेक्टर-59 के पास की है, इसकी सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर बीके अस्पताल भिजवा दिया।

विज्ञापन
Trending Videos

सुसाइड से पहले बेटे को छोड़ा स्कूल
मिली जानकारी के अनुसार रेनू सोमवार सुबह अपने छह साल के बेटे लक्ष्य को स्कूल छोड़ने गई थी। उस समय उसकी तीन साल की बेटी सिद्धि भी उसके साथ थी। स्कूल से लौटते समय रेनू रेलवे लाइन की ओर चली गई। इसी दौरान वहां से गुजर रही ट्रेन के सामने उसने अपनी बच्ची के साथ छलांग लगा दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टर ने मांगे पांच हजार रुपये
पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है, लेकिन इसके पीछे की वजहों की जांच की जा रही है। घटना की सूचना जीआरपी को सुबह करीब 10 बजे मिली थी। हालांकि पोस्टमार्टम को लेकर अस्पताल में उस समय विवाद की स्थिति बन गई, जब परिजनों ने आरोप लगाया कि पोस्टमार्टम करने के बदले डॉक्टर की ओर से पांच हजार रुपये की मांग की जा रही है। इसी बात को लेकर अस्पताल परिसर में हंगामा हुआ। 

विज्ञापन

मंगलवार को होगा पोस्टमार्टम
परिजनों ने इस मामले में मौके पर पहुंची पुलिस को अपनी शिकायत दी है। विवाद के चलते सोमवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका। अब दोनों शवों का पोस्टमार्टम मंगलवार यानी कल कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed