{"_id":"61076af692c068745f3dce3a","slug":"mother-brutally-beats-innocent-son-and-daughter-in-faridabad-video-viral","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खौफनाक: मां ने मासूम बेटे और बेटी को कपड़े उतारकर बेरहमी से पीटा, बच्चों से माफी मंगवाने का वीडियो भी बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौफनाक: मां ने मासूम बेटे और बेटी को कपड़े उतारकर बेरहमी से पीटा, बच्चों से माफी मंगवाने का वीडियो भी बनाया
Mon, 02 Aug 2021 11:14 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 02 Aug 2021 11:14 AM IST
सार
हरियाणा के फरीदाबाद से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां जवाहर कॉलोनी में रहने वाली महिला ने अपने बेटे और बेटी की कपड़े उताकर बेरमही से पिटाई। आरोपी महिला ने पिटाई का वीडियो भी बनाया। वीडियो वायरल होने पर बच्चों को मुक्त करा लिया गया है और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फरीदाबाद के थाना सारन क्षेत्र की जवाहर कालोनी निवासी एक मां ने अपने दो मासूम बच्चों को कपडे उतारकर बुरी तरह से पीटा। आरोपी ने बच्चों से माफी मंगवाई। इस दौरान महिला उनकी वीडियो भी शूट करती रही।
महिला ने ये वीडियो अपने एक साथी को भेजी। वहां से वीडियो लीक हो गई और मामला सार्वजनिक होते ही चाइल्ड लाइन संस्था ने महिला के खिलाफ थाना सारन में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर बच्चों को शेल्टर होम में भेज दिया है।
29 जुलाई को एक वीडियो कई व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल हुआ। इस वीडियो में मासूम भाई-बहन की उम्र करीब छह से आठ वर्ष की है। बच्चों की मां उनसे कपडे़ उतारने के लिए कह रही है। वह कहती है कि जल्दी से कपडे़ उतारो नहीं तो और मारूंगी। महिला के हाथ में एक मोटा सा डंडा भी था। दोनों बच्चे बार-बार माफी मांग रहे थे और उन्हें छोड़ देने की गुहार लगा रहे थे।
विज्ञापन
करीब तीन मिनट की इस वीडियो में महिला ने उन्हें कपडे़ उतारकर पीटा। इसके बाद बनाई गई वीडियो को अपने एक साथी के मोबाइल पर सेंड कर दी। वीडियो वायरल होते ही चाइल्ड लाइन संस्था के सदस्य रविंदर ने बच्चों को रेस्क्यू किया और महिला के खिलाफ थाना सारन में केस दर्ज करवाया।

रविंदर ने थाने में दी शिकायत में कहा कि उन्हें सूचना मिली कि जवाहर कालोनी निवासी प्रीती नाम की महिला अपने बच्चों के साथ एक विडियो मे मारपीट कर रही है। संस्था के लोग पुलिस टीम के साथ रविवार को महिला के घर पंहुचे।
मौके पर बच्चों कि काउंसलिंग के बाद बच्चों ने बताया कि एक दिन वह घर में दूध गर्म कर रहे थे। इस दौरान उनसे दूध बिखर गया। इस पर मम्मी ने दोनों को मारा। वहीं, 23 जुलाई को प्रीती किसी से फोन पर बात कर रही थी। इस दौरान बच्चों ने कुछ शरारत की। इस पर महिला ने उन्हें मारा और कपडे़ उतारने के लिए बोला।