फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   More than four crore rupees will be spent on cleaning the master sewer line in the Pratapgarh zone.

Faridabad News: प्रतापगढ़ जोन की मास्टर सीवर लाइन की सफाई पर चार करोड़ से ज्यादा खर्च होंगे

Tue, 25 Aug 2026 01:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
More than four crore rupees will be spent on cleaning the master sewer line in the Pratapgarh zone.
ओवरफ्लो, ब्लॉकेज और सीवर लाइन धंसने जैसी शिकायतों का करना होगा समाधान
विज्ञापन


-एफएमडीए ने जारी किया टेंडर
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर की मास्टर सीवर व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने बड़ा कदम उठाया है। एफएमडीए के इंफ्रा-दो विभाग ने प्रतापगढ़ जोन से संबंधित मास्टर सीवर लाइन के संचालन और रखरखाव के लिए करीब चार करोड़ 32 लाख रुपये का बजट मंजूर किया गया है। इससे सीवर जाम की समस्या का भी समाधान हो सकेगा।
इस व्यवस्था के तहत 600 से 1800 एमएम व्यास वाली मास्टर सीवर लाइनों की पांच साल तक निगरानी और रखरखाव किया जाएगा।
टेंडर के अनुसार चयनित एजेंसी को सीवर लाइनों की नियमित पेट्रोलिंग करनी होगी। इसके साथ ही सीवर ओवरफ्लो, ब्लॉकेज, सीवर लाइन में धंसाव, मिसिंगए क्षतिग्रस्त हिस्सों से जुड़ी शिकायतों का समाधान भी करना होगा। यानी संबंधित क्षेत्र में सीवर व्यवस्था से जुड़ी समस्या सामने आने पर एजेंसी को उसे दूर करने की जिम्मेदारी निभानी होगी। इस काम की कुल अवधि 1,825 दिन यानी पांच वर्ष निर्धारित की गई है। एफएमडीए की ओर से जारी टेंडर 24 अगस्त को लगाया गया है। इच्छुक एजेंसियां 7 सितंबर तक अपनी बोली जमा कर सकेंगी।
विज्ञापन

---
शिकायतों के त्वरित समाधान पर रहेगा : मास्टर सीवर लाइन शहर की सीवर व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके ओवरफ्लो या ब्लॉकेज होने से कई क्षेत्रों में जलभराव और गंदे पानी की समस्या पैदा हो जाती है। पांच साल के लिए प्रस्तावित इस रखरखाव व्यवस्था में नियमित पेट्रोलिंग और शिकायतों के समाधान की जिम्मेदारी तय होने से सीवर लाइन से जुड़ी समस्याओं पर निगरानी बढ़ने की उम्मीद है। एफएमडीए के इस टेंडर का उद्देश्य प्रतापगढ़ जोन में मास्टर सीवर नेटवर्क को नियमित रूप से चालू हालत में रखना और शिकायतों का समय पर निस्तारण सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed