{"_id":"65e4b0a8557a5368ce0fcdcb","slug":"more-than-50-thousand-runners-took-part-in-the-half-marathon-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-21517-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: हाफ मैराथन में 50 हजार से अधिक धावकों ने लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: हाफ मैराथन में 50 हजार से अधिक धावकों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिला प्रशासन की ओर से सूरजकुंड मेल ग्राउंड में रविवार को फरीदाबाद हॉफ मैराथन का आयोजन किया गया। जिसमें बारिश के बावजूद 50 हजार से अधिक धावकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, देश की जानी मानी बॉक्सर मैरीकॉम और अंतरराष्ट्रीय शूटर मून भाकर ने झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को रवाना किया और उनकी हौसला अफजाई की। मुख्यमंत्री ने कहा कि नए संकल्प के साथ सभी को स्वच्छता की दिशा में कदम बढ़ाते हुए सुखद वातावरण की परिकल्पना को साकार करना है। आज फरीदाबाद में आयोजित हॉफ मैराथन स्वच्छ हरियाणा-स्वच्छ भारत थीम को समर्पित है। इस दौरान धावकों में काफी जोश देखने को मिला। वहीं वीआईपी व्यवस्था के बीच धावकों की अनदेखी भी हुई, जिससे कई धावकों को निराशा हाथ लगी।
शहर में शनिवार देर रात से हो रही बारिश के कारण रविवार सुबह प्रतियोगिता करीब आधे घंटे की देरी शुरू हुई। इस हॉफ मैराथन में 90 साल की शंकरी देवी, 83 साल के पंकज बंगा और 80 वर्ष के सुभाष रावल ने भी पांच किमी की दौड़ में हिस्सा लिया और युवाओं के प्रेरणा बने। 21 किमी की हाॅफ मैराथन में महिला वर्ग में इथोपिया की फुलासा और पुरुष वर्ग में रवि गुलिया जबकि 10 किमी की दौड़ में महिला वर्ग में रीमा पटेल व पुरुष वर्ग में अभिषेक विजेता रहे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, विधायक सीमा त्रिखा, नरेंद्र गुप्ता, राजेश नागर, नयनपाल रावत, जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा समेत अन्य भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
--
ढाई घंटे में पूरी हो गई दौड़
आयोजकों ने बताया कि 21 किमी. की हॉफ मैराथन में प्रतिभागियों ने ढाई घंटे के अंदर प्रतियोगिता पूरी कर ली। 21 किमी की इस प्रतियाेगिता में 500 से अधिक और 10 किमी. की प्रतियोगिता में ढाई से तीन हजार प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। सबसे अधिक पांच किमी वाली दौड़ में लोग शामिल हुए। इनमें विभिन्न स्कूलों कॉलेजों, आरडल्ब्यूए पदाधिकारियों, सामाजिक व धार्मिक संगठनों, औद्योगिक संगठनों, महिलाएं, बुजुर्ग, सेना, सीआरपीएफ, हरियाणा पुलिस समेत अन्य सैन्यबलों के जवान भी शामिल हुए।
विज्ञापन
--
अक्तूबर के पहले रविवार को हैप्पी संडे बनाने की घोषणा
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फरीदाबाद हॉफ मैराथन में हजारों की संख्या में शामिल प्रतिभागियों से सीधा संवाद करते हुए घोषणा की कि गुरुग्राम में प्रत्येक वर्ष फरवरी के आखिरी रविवार को आयोजित की जाने वाली फुल मैराथन की तर्ज पर अब भविष्य में फरीदाबाद में भी अक्तूबर के पहले रविवार को फरीदाबाद हॉफ मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इन दोनों शहरों में 6 महीने के अंतराल पर इन दोनों वार्षिक कार्यक्रमों का आयोजन सकारात्मक उद्देश्य के साथ होगा। जिससे हर वर्ग को सार्थक संदेश दिया जाएगा। वहीं प्रदेश के अन्य बड़े शहरों में भी इस प्रकार के आयोजन करवाने की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
--
वीआईपी व्यवस्था में धावकों की अनदेखी
हॉफ मैराथन में वीआईपी व्यवस्था के बीच धावकों की खूब अनदेखी हुई। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से प्रतियोगिता में शामिल होने पहुंचे धावक सुधीर कुमार 21 किमी की दौड़ पूरी कर जब कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तो उनकी तबियत अचानक बिगड़ गई। इस दौरान उनके पास से स्वंय मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, विधायक राजेश नागर, नयनपाल रावत और सीमा त्रिखा निकल गए। लेकिन एक बार भी धावक का हाल नहीं जाना और न पानी और न दवा के बारे में पूछा। एक अन्य धावक के साथ ही भी यही हाल देखने को मिला। उन्हें पानी भी दूसरे धावकों ने लाकर पिलाया।
--
ये प्रतिभागी बने विजेता
21 किमी. की हॉफ मैराथन पुरुष वर्ग के रवि गुलिया प्रथम, प्रशांत चौधरी द्वितीय और अजय कुमार विजयी रहे। जबकि महिला वर्ग में इथोपिया मूल की निवासी फुलासा चलतु प्रथम, सोनिका द्वितीय और मुन्नी देवी तीसरे स्थान की विजेता रही। मुख्यमंत्री ने उक्त धावकों को क्रमश एक लाख, 75 हजार व 50 हजार पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसी तरह 10 किमी. की श्रेणी में पुरुष वर्ग में अभिषेक प्रथम, प्रदीप द्वितीय व अश्विन तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में रीमा पटेल, रूबि कश्यप व पूजा क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। स्पेशल कैटेगरी के तहत विजेता रहे दिव्यांग अनिल को 10 हजार का पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
--
युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनी 90 साल की शंकरी
मैराथन में पर्वतीय कॉलोनी 60 फुट रोड निवासी 90 वर्षीय शंकरी देवी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनी। इन्होंने 5 किमी. की रन फॉर फन मैराथन में भागीदारी निभाते हुए अपनी स्वस्थ जीवन शैली का प्रमाण दिया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुजुर्ग महिला शंकरी देवी को मंच पर बुलाकर उनका सम्मान किया। इसी तरह पुरी प्राणायाम ग्रेफ निवासी पंकज बंगा (83) सेक्टर 15ए निवासी सुभाष रावल (80) ने पांच किमी. की दौड़ पूरी कर युवाओं को प्रेरित किया।