फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   More than 20 cows died under suspicious circumstances in a Gaushala in Ballabhgarh

Haryana: गोशाला में संदिग्ध हालात में 20 से अधिक गोवंश की मौत, गायों के मुंह से निकल रहा था झाग और खून

Mon, 09 Sep 2024 05:38 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 09 Sep 2024 05:38 PM IST
सार

गोवंशों के मरने की सूचना मिलने पर गोरक्षक शिवा दहिया और हरिमोहन टीम के साथ पहुंचे। जहां उन्होंने देखा कि कुछ गायें तड़प रही थीं। उनके मुंह से झाग और खून आ रहा था और कुछ गोवंश मृत पड़े थे। 

विज्ञापन
More than 20 cows died under suspicious circumstances in a Gaushala in Ballabhgarh
गोशाला में गायों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के बल्लभगढ़ के ऊंचा गांव स्थित नंदीग्राम गोशाला में लगभग 20 गोवंशों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वहीं, 10 से अधिक गोवंशों की हालत गंभीर है। इनका डॉक्टरों की टीम द्वारा इलाज किया जा रहा है। वहीं, जिन गोवंशों की मौत हुई है, उनका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उसके बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।

विज्ञापन

नंदीग्राम गोशाला संचालक रूपेश यादव ने बताया कि रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे तक सभी गोवंश ठीक थे। सुबह पांच बजे चारा डालने के लिए जब वह पीछे बने बाड़े में गए तो उन्होंने देखा कि गेट के पास चार गोवंश मरे पड़े थे। उसके बाद कर्मचारियों को अंदर जाकर देखने के लिए कहा तो वहां पर और भी गोवंश मृत मिले। इस घटना की सूचना पुलिस व डॉक्टर को दी गई। गांव सुनपेड़ स्थित पशु अस्पताल से डॉ. दीपक आर्य आए और उन्होंने गोवंशों की जांच की। डॉ. दीपक आर्य ने बताया कि करीब 20 गोवंशों की मौत हो चुकी है। वहीं, 10 से अधिक गोवंश गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका उपचार सोमवार देर शाम तक चलता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंह से निकल रहा था झाग
गोवंशों के मरने की सूचना मिलने पर गोरक्षक शिवा दहिया और हरिमोहन टीम के साथ पहुंचे। जहां उन्होंने देखा कि कुछ गायें तड़प रही थीं। उनके मुंह से झाग और खून आ रहा था और कुछ गोवंश मृत पड़े थे। उनका आरोप है कि इन गोवंशों को जहरीला पदार्थ देकर मारा गया है क्योंकि अगर कोई सांप गोवंश को काटता तो वह एक से दो को ही काटता न कि 20 गोवंशों को एक साथ काटता। इस वारदात की पुलिस की ओर से सही तरीके से जांच होनी चाहिए।

विज्ञापन

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा
डॉ. दीपक आर्य ने बताया कि गोवंश किस वजह से मरे है, इसके बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा, लेकिन एक साथ इतनी संख्या में गोवंश का मरना बड़े ही चिंता का विषय है। उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से हो रही बरसात के कारण कुछ गोवंश को सर्दी हो गई थी। सर्दी की वजह से भी गोवंशों की मृत्यु हो सकती है। जांच अधिकारी सुरेश का कहना है कि मृत गोवंश को नहर के आसपास दफनाया जाएगा। सभी घायल गोवंश का उपचार कर उनको बचाने की कोशिश की जा रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed