{"_id":"66a0f693177063ca4102bd6f","slug":"more-than-150-potholes-on-one-kilometer-road-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-27990-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एक किलोमीटर की सड़क पर 150 से अधिक गड्ढे, आवागमन हुआ मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एक किलोमीटर की सड़क पर 150 से अधिक गड्ढे, आवागमन हुआ मुश्किल
Wed, 24 Jul 2024 06:11 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Wed, 24 Jul 2024 06:11 PM IST
विज्ञापन
फोटो
- सैनिक कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं के लिए 25 साल से संघर्ष कर रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर की पॉश कॉलोनियों में शुमार सैनिक कॉलोनी की जर्जर सड़क से हादसे की आशंका है। यहां की सड़क बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। यहां से वाहन हिचकोले खाते हुए निकलते हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां एक किलोमीटर की सड़क पर 150 से अधिक छोटे बड़े गड्ढे मौजूद हैं। कॉलोनी के लोग पिछले 25 सालों से मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कॉलोनी के लोग जनप्रतिनिधियों और नगर निगम अधिकारियों को भी समस्या से कई बार अवगत करा चुके हैं। बावजूद इसके कॉलोनी की स्थिति सुधरने के बजाए और अधिक बदतर होती जा रही है।
सैनिक कॉलोनी निवासी महेश कुमार, तरुण गुलयानी और मीना ने बताया कि गेट नंबर-4 की सड़क पर गड्ढों की भरमार है। यहां की सड़क लोगों को दर्द दे रहे है। बरसात में लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। गड्ढों में पानी भरने की वजह से वाहन चालक गिरकर घायल हो जाते हैं। यहां पहले भी कई बुजुर्ग गिरकर घायल हो चुके हैं। कॉलोनी की सड़क टूटने के बाद से लोगों ने घर से बाहर निकलना बंद कर दिया है।
-- -
सीएम विंडो पर शिकायत के बाद भी समाधान नहीं
इसके अलावा लोगों ने बताया कि सैनिक कॉलोनी में मुख्य सड़कों, फुटपाथ और उसकी ग्रीनबेल्ट पर अतिक्रमण की वजह से आए दिन वहां सड़क हादसे हो रहें हैं। बीते मंगलवार को भी डीएवी स्कूल मोड पर एक सड़क दुर्घटना में 3 गाड़ियां टकरा गईं और एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के मुख्य कारण ओवरस्पीड और जगह-जगह सड़कों पर अतिक्रमण और वाहन पार्किंग को माना जा रहा है। फरवरी माह में निगम ने लोगों को पब्लिक नोटिस भेजा था। इस नोटिस में लोगों को पांच दिन के अंदर खुद से सारे अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी थी लेकिन 4 महीने बीत जाने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की गई। स्थानीय लोग दो बार सीएम विंडो पर शिकायत दर्ज करा चुके है लेकिन जिम्मेदार अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
वर्जन
सैनिक कॉलोनी की सड़क को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। बीच में नगर निगम ने कॉलोनी में सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया था। लेकिन आधी सड़क बनाने के बाद ठेकेदार काम छोड़कर चला गया। इसके बाद से सड़क का काम अधूरा पड़ा है। जल्द ही सड़क के अधूरे काल के लिए टेंडर जारी किया जाएगा।
- बीरेंद्र कर्दम, मुख्य अभियंता नगर निगम फरीदाबाद