{"_id":"69a7251e7ce670c1f60e9d6e","slug":"more-than-150-players-selected-in-para-athletics-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-64177-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पैरा एथलेटिक्स में 150 से अधिक खिलाड़ियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पैरा एथलेटिक्स में 150 से अधिक खिलाड़ियों का चयन
विज्ञापन
-खेल परिसर में हुआ एकदिवसीय ट्रायल का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में सोमवार को राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स ट्रायल का आयोजन किया गया। इस एथलेटिक्स ट्रायल में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 450 से अधिक पैरा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दमखम दिखाया। इनमें से 150 से अधिक खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ।
हालांकि पैरा एसोसिएशन कमेटी ने अब तक आंकड़े नहीं जारी किए हैं, पर कमेटी के आधिकारिक सदस्य सुरेंद्र यादव ने बताया कि पैरा की अलग-अलग केटेगरी में कुल 450 से अधिक एंट्री थी। इनमें से 150 अधिक खिलाड़ियों का चयन कर लिया गया है। बता दें कि चयनित खिलाड़ी 17 मार्च से भुवनेश्वर में शुरू हो रही राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे। सुरेंद्र यादव ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों के आंकड़े 5 मार्च को जारी किए जा सकते हैं। सोमवार को एथलेटिक्स ट्रायल में शॉटपुट, लंबी कूद, हाईजंप, 100, 200, 400 और एक हजार मीटर दौड़, 50 मीटर बैक रेस, डिस्कस थ्रो, भाला फेंक, रिले रेस, बॉल बैलेंसिंग रेस, सैक रेस और रस्साकशी सहित अन्य खेलों के ट्रायल हुए।