{"_id":"69beea8342bb1cce560d4567","slug":"more-farmers-worried-about-dense-snow-in-march-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-65545-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मार्च में घने कोहरे से बढ़ी किसानों की चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मार्च में घने कोहरे से बढ़ी किसानों की चिंता
विज्ञापन
शनिवार सुबह बहुत कम रही दृश्यता, 9 बजे के बाद कोहरा छंटने पर किसानों ने ली राहत की सांस
संवाद न्यूज एजेंसी
तिगांव। तिगांव के ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार सुबह अचानक छाए घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित करने के साथ-साथ किसानों की चिंता भी बढ़ा दी। मार्च में इस प्रकार का घना कोहरा सामान्य नहीं माना जाता, खासकर तब जब गेहूं की फसल पूरी तरह पक कर कटाई के लिए तैयार खड़ी हो।
सुबह के समय हालात ऐसे थे कि ग्रामीण इलाकों की सड़कों पर दृश्यता लगभग शून्य के बराबर रही। वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और उन्हें हेडलाइट जलाकर बेहद धीमी गति से वाहन चलाने पड़े। कई स्थानों पर तो कुछ मीटर की दूरी तक भी साफ दिखाई नहीं दे रहा था, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रही।
इधर, खेतों में खड़ी पकी हुई गेहूं की फसल को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई। किसानों का कहना है कि इस समय फसल कटाई के बिल्कुल करीब है और ऐसे में कोहरा व बढ़ी हुई नमी फसल को नुकसान पहुंचा सकती है। दानों में नमी बढ़ने और फसल के गिरने का खतरा बना रहता है, जिससे उत्पादन प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन
किसानों आकाश ने बताया कि यदि मौसम का यही रुख बना रहा तो कटाई कार्य में देरी होने के साथ-साथ गुणवत्ता पर भी असर पड़ सकता है। इस असमय कोहरे ने किसानों की मेहनत पर पानी फेरने की आशंका को बढ़ा दिया है।
हालांकि, सुबह करीब 9 बजे के बाद धीरे-धीरे कोहरा छंटने लगा, जिससे किसानों और आमजन ने राहत की सांस ली।