{"_id":"6a63b891938eb4e70b0cda57","slug":"monsoon-sluggish-in-july-lowest-rainfall-in-three-years-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-75738-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जुलाई में सुस्त पड़ा मानसून, तीन साल में सबसे कम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जुलाई में सुस्त पड़ा मानसून, तीन साल में सबसे कम बारिश
विज्ञापन
27 जुलाई से अगले एक सप्ताह तक जिले में लगातार बारिश के आसार
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में इस माह अधिक बरसात नहीं हुई। जुलाई खत्म होने को है। जिला प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार इस जुलाई में अब तक 179 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो पिछले वर्ष की तुलना में करीब 20 फीसदी कम है। वर्ष 2024 में जुलाई के दौरान 210 मिमी और वर्ष 2025 में 222 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी। पिछले तीन वर्षों में यह जुलाई सबसे कम बारिश वाली रही है।
कम बारिश का असर मौसम पर भी साफ दिखाई दे रहा है। लगातार उमस और तेज गर्मी से लोगों का जनजीवन प्रभावित है। पिछले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान करीब तीन डिग्री बढ़कर 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। दिनभर तेज धूप और हवा में अधिक नमी के कारण लोगों को भारी उमस का सामना करना पड़ रहा है। जुलाई के पहले सप्ताह के बाद जिले में कहीं भी अच्छी बारिश नहीं हुई, जबकि रोजाना बादल छाने के बावजूद केवल हल्की फुहारें पड़कर रह गईं।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को मौसम साफ रहने की संभावना है। वहीं 27 जुलाई से अगले एक सप्ताह तक जिले में लगातार बारिश के आसार हैं। इस दौरान तीन दिन तेज से मूसलाधार बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आने और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।