फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Monkeys were tied to the window, beaten with sticks, did not give food or water, arrested

खिड़की से बांध रखे थे बंदर, डंडों से पीटता था, खाना-पानी नहीं देता था गिरफ्तार

Thu, 19 Nov 2020 10:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Monkeys were tied to the window, beaten with sticks, did not give food or water, arrested
फरीदाबाद। सेक्टर-58 थाना क्षेत्र स्थित राजीव कॉलोनी में एक व्यक्ति ने घर में दो बंदरों को खिड़की से बांध रखा था। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना वन्य जीव संरक्षण विभाग को दे दी। विभाग के अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों बंदरों को मुक्त करा दिया गया। आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

वन्य प्राणी विभाग के निरीक्षक चरण सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्हें सूचना मिली कि सेक्टर-58 राजीव कॉलोनी में हनीफ खान नाम के व्यक्ति ने दो बंदरों को बांधकर रखा है। वह उन्हें समय पर भोजन भी नहीं देता और डंडों से पीटता है। चरण सिंह ने सेक्टर-58 थाना पुलिस के साथ मिलकर बताई गई जगह छापेमारी की। वहां हनीफ खान के मकान में दो बंदर खिड़की से बंधे हुए थे। हनीफ ने कहा कि ये बंदर उसके हैं, वह बंदरों से खेल तमाशा दिखाता है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। बंदरों को मुक्त कराकर जंगल में छोड़ा गया है। निरीक्षक चरण सिंह ने बताया कि वन्य प्राणी अधिनियम के तहत बंदर, भालू जैसे जंगली जानवरों को बांधकर रखना और उनसे खेल तमाशा आदि दिखाना गैर कानूनी है। ऐसा करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed