{"_id":"68d91aae3928c9665709533d","slug":"monkeys-and-dogs-terrorize-sector-30-spring-field-colony-residents-in-panic-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-52350-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सेक्टर-30 स्प्रिंग फील्ड कॉलोनी में बंदरों और कुत्तों का आतंक, दहशत में निवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सेक्टर-30 स्प्रिंग फील्ड कॉलोनी में बंदरों और कुत्तों का आतंक, दहशत में निवासी
विज्ञापन
लोगों का कहना-कई बार निगम व वन विभाग को कर चुके हैं शिकायत, नहीं हुई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-30 स्थित स्प्रिंग फील्ड कॉलोनी में बंदरों और कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। हालात ऐसे हो गए हैं कि कॉलोनीवासी दहशत में जीने को मजबूर हैं। बंदरों का झुंड अक्सर घरों की छतों, बालकनी और गलियों में घूमता नजर आता है, जो कई बार राह चलते लोगों को घेर भी लेता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि वे इस समस्या को लेकर कई बार नगर निगम और वन विभाग से शिकायत कर चुके हैं लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। कॉलोनी में रह रहीं महिलाओं और बुजुर्गों पर बंदर और कुत्ते हमला कर चुके हैं। वहीं, कई बार राहगीरों को भी बंदर व कुत्ते घायल कर चुके हैं।
आरडब्ल्यूए प्रधान ऋषि मलिक ने बताया कि सुबह और शाम के समय जब लोग टहलने या बाजार जाते हैं, तब इन जानवरों का आतंक सबसे ज्यादा होता है। छोटे बच्चे भी अब अकेले बाहर निकलने से डरते हैं। कई बार बंदर लोगों को छत पर और सड़क पर घेर लेते हैं, जिनसे बच के निकलना लोगों के लिए मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी राजेश शर्मा ने बताया कि हमने कई बार शिकायत की, लेकिन प्रशासन से केवल आश्वासन ही मिला है। किसी दिन कोई बड़ा हादसा हो गया तब शायद जिम्मेदार जागेंगे। कॉलोनीवासियों ने मांग की है कि प्रशासन जल्द से जल्द इस समस्या का स्थायी समाधान निकाले, ताकि लोग सुरक्षित और निश्चिंत जीवन जी सकें।
निवासियों की इस समस्या को लेकर कार्य कर रहे हैं। हमें ऑनलाइन पोर्टल, ऑफलाइन मोड या लिखित प्रतिनिधित्व के माध्यम से कोई भी शिकायत प्राप्त होती है, उसपर तुरंत कार्रवाई की जाती है। निवासियों की इस समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा। -नितीश पोरवाल, एमओएच, नगर निगम