{"_id":"5ffdda748ebc3e2e2616ea2d","slug":"monitoring-increased-after-heron-died-awaiting-report-from-jalandhar-faridabad-news-noi559481755","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगुले मरने के बाद निगरानी बढ़ी, जालंधर से रिपोर्ट का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगुले मरने के बाद निगरानी बढ़ी, जालंधर से रिपोर्ट का इंतजार
विज्ञापन

फरीदाबाद। बगुले मरे मिलने के बाद वन विभाग ने अपनी निगरानी बढ़ा दी है। वन विभाग जालंधर से रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही अधिकारी अगला कदम उठाएंगे। वन विभाग (वन्य जीव) को मिले तीनों बगुलों के नमूने लेकर जांच के लिए जालंधर लैब में भेज दिया है। अधिकारियों ने औपचारिकताएं पूरी करते हुए उनको दबवा दिया है। अब अधिकारियों को रिपोर्ट का इंतजार है। अब तक जिले में 12 पक्षी मर चुके हैं।
देश के कई राज्यों में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद फरीदाबाद में खलबली मची हुई है। जिले में तीन दिन से लगातार मरे हुए पक्षी मिलने से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। सोमवार को एनआईटी 4-5 चौक पर तीन बगुले मरे मिले थे। इससे पहले शनिवार और दो बगुले और एक चील, रविवार को इसी स्थान पर पांच बगुले मरे मिले थे। पशु पालन विभाग पक्षियों के 80 नमूने ले चुका है। इनमें से किसी भी नमूने में फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है।
तीनों बगुलों के नमूने जांच के लिए जालंधर लैब भेजे हैं, साथ ही औपचारिकताएं पूरी कर बगुलों के शवों को जमीन में दबा दिया गया है। रिपोर्ट आने पर बर्ड फ्लू की पुष्टि की जा सकती है।
विज्ञापन
- चरण सिंह, अधिकारी-वन विभाग