फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Money withdrawn from account by sharing screen in the name of AC service

Faridabad News: एसी सर्विस के नाम पर स्क्रीन शेयर करवाकर खाते से निकाले पैसे

Sat, 18 Apr 2026 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Money withdrawn from account by sharing screen in the name of AC service
साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गर्मी के मौसम में एसी सर्विस करवाना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर जालसाजों ने पीड़ित को झांसे में लेकर स्क्रीन शेयर करवाया और खाते से 44,999 रुपये निकाल लिए। साइबर थाना सेंट्रल पुलिस ने मामले में 15 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रोशन नगर निवासी अजयपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्हें अपने घर की एसी की सर्विस करवानी थी। इसके लिए उन्होंने गूगल पर कस्टमर केयर का नंबर सर्च किया और 18002085622 पर कॉल की। वहां से उन्हें एक अन्य नंबर 9332037851 से व्हाट्सएप कॉल आई। ठगों ने सर्विस रजिस्ट्रेशन के नाम पर मात्र 99 रुपये का भुगतान करने को कहा।
विज्ञापन


पैसे जमा करने के बहाने ठगों ने पीड़ित को बातों में उलझाकर उनके मोबाइल की स्क्रीन शेयर करवा ली। जैसे ही अजयपाल ने भुगतान की प्रक्रिया शुरू की, ठगों ने उनके बैंकिंग जानकारी देख ली। इसके बाद सात अप्रैल को उनके बैंक खाते से दो बार में 44,999 रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed