फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Mohana Road completely closed due to construction of elevated road

Faridabad News: एलिवेटेड रोड के निर्माण के कारण मोहना रोड पूरी तरह से बंद

Mon, 24 Nov 2025 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Mohana Road completely closed due to construction of elevated road
बस के रूट में परिवर्तन से लोगाें को हो रही है परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। मोहना में चल रहे एलिवेटेड रोड के निर्माण कार्य के चलते मोहन रोड को पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है। जिसकी वजह से बल्लभगढ़ बस डिपो से गांव मोहना-छांयसा को जाने वाली बस अब तिगांव रोड के रास्ते चंदावली से होते हुए मोहना को जा रही है। जिससे बस चालक को करीब 5 से 6 किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। जिसके कारण यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बस के रूट में फेरबदल होने की वजह से जिन यात्रियों को मोहना रोड पर बनी कॉलोनी में जाना होता है वह अब ऑटो का सहारा ले रहे हैं। क्योंकि रोडवेज बस का संचालन पूर्ण रूप से बंद हो गया है। वहीं ऑटो चालक भी 10 रुपये की बजाय 20 किराया ले रहे हैं। ऑटो चालकों का कहना है कि रोड बंद होने की वजह से वह गलियों में से घूम कर सवारियों को पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed