फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Mobile and Rs 10,000 snatched from the passenger while sitting in an auto

Faridabad News: ऑटो में बैठाकर सवारी से मोबाइल व 10 हजार रुपये छीने

Sat, 02 Aug 2025 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Mobile and Rs 10,000 snatched from the passenger while sitting in an auto
यूपीआई पिन पूछकर बैंक खाते से भी 20 हजार रुपये किए ट्रांसफर, एफआईआर दर्ज
विज्ञापन

सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र में 29 जुलाई की देर रात हुई वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सराय ख्वाजा थाना इलाके में दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे पर एनएचपीसी के पास ऑटो सवार व्यक्ति से मोबाइल व 10 हजार रुपये छीन लिए गए। आरोप है कि ऑटो चालक व उसके तीन अन्य साथियों ने वारदात को अंजाम दिया और फिर व्यक्ति को ऑटो से उतारकर भाग गए। आरोप है कि मोबाइल में मौजूद ई-वॉलेट एप का यूपीआई पिन पूछकर बैंक खाते से भी 20 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि सराय ख्वाजा थाने में एफआईआर दर्ज कर टीम जांच में जुटी है।

पुलिस को यह शिकायत दिल्ली संगम विहार इलाके में रहने वाले साहब सिंह ने दी है। वे एनएचपीसी के पास मोमोज की रेहड़ी लगाते हैं। इनका कहना है कि 29 जुलाई की देर रात करीब 11 बजे वह एनएचपीसी के पास बदरपुर बाॅर्डर जाने के लिए ऑटो के इंतजार में खड़े थे। एक ऑटो उनके पास आकर रुका । उसमें चालक समेत चार लोग बैठे थे। ऑटो चालक ने उन्हें दस रुपये में बदरपुर बाॅर्डर छोड़ने की बात कहते हुए अपने ऑटो में बिठा लिया। इसके बाद बदरपुर बाॅर्डर की ओर जाने की बजाय चालक ने सराय मेट्रो स्टेशन के पास हाईवे पर बने यू-टर्न से ऑटो एनएचपीसी की ओर मोड़ लिया।
विज्ञापन

पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपियों ने मुंह पर कपड़ा बांध दिया और सूरजकुंड-पाली मार्ग होते हुए पाली ले गए। इस दौरान मुंह पर कपड़ा बंधे होने के चलते पीड़ित बेहोश हो गए। होश आया तो वे पाली इलाके में थे। आरोपियों ने उनसे मोबाइल व 10 हजार रुपये छीन लिए। फिर मारने की धमकी देकर मोबाइल फोन में ई-वॉलेट एप का पासवर्ड पूछकर खाते से भी 20 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए और आरोपी उन्हें छोड़कर भाग गए। पीड़ित किसी तरह सड़क पर आए और फिर घर पहुंचे। बाद में शिकायत पुलिस को दी गई। मामले में अब एफआईआर दर्ज कर पुलिस टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed