फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   MLA furious over water crisis, reprimands JE; threatens to file an FIR.

Faridabad News: पानी संकट पर विधायक का फूटा गुस्सा, जेई को लगाई फटकार- बोले- एफआईआर दर्ज करवाऊंगा

Sat, 13 Jun 2026 12:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
MLA furious over water crisis, reprimands JE; threatens to file an FIR.
पानी संकट पर विधायक का फूटा गुस्सा, जेई को लगाई फटकार- बोले- एफआईआर दर्ज करवाऊंगा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर में गहराते पेयजल संकट के बीच बडखल विधानसभा से भाजपा विधायक धनेश अदलखा की नगर निगम अधिकारियों के साथ बैठक में तीखी नाराजगी देखने को मिली। गोल्फ क्लब में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान वार्ड-17 में पानी की आपूर्ति का मुद्दा उठने पर विधायक ने नगर निगम के जेई को जमकर फटकार लगाई और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने तक की चेतावनी दे दी।

बैठक में वार्ड-17 के पार्षद जगत सिंह ने आरोप लगाया कि उनके क्षेत्र में टैंकरों से पानी की आपूर्ति पर्याप्त और समय पर नहीं हो रही है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की जरूरत पूरी करने के लिए प्रतिदिन 20 से 25 टैंकरों की आवश्यकता है, जबकि केवल 10 से 12 टैंकर ही भेजे जा रहे हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


पार्षद की शिकायत सुनने के बाद विधायक धनेश अदलखा ने जेई को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि अधिकारियों की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जनप्रतिनिधियों की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं हुई तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। विधायक ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को वार्ड में पानी की समस्या तत्काल दूर करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि फरीदाबाद इस समय गंभीर पेयजल संकट से जूझ रहा है। शहर में प्रतिदिन करीब 450 एमएलडी पानी की जरूरत है, जबकि लगभग 330 एमएलडी ही आपूर्ति हो पा रही है। मांग और आपूर्ति के बीच बड़े अंतर के कारण 40 से अधिक कॉलोनियों में लोग टैंकरों पर निर्भर हैं और बल्लभगढ़ व एनआईटी क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed