{"_id":"6955700b02e60c6ae305fe68","slug":"mla-flagged-off-womens-awareness-rally-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-59296-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: विधायक ने दिखाई महिला जागरूकता रैली को हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: विधायक ने दिखाई महिला जागरूकता रैली को हरी झंडी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। महिलाओं के सम्मान, स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर मंगलवार को डबुआ कॉलोनी में एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यूनाइटेड नेशनल वूमेन और स्वस्ति अपफ्रंट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस रैली को एनआईटी-86 के विधायक सतीश फागना ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली का आयोजन परियोजना धागा के तहत किया गया, जिसका उद्देश्य टेक्सटाइल और गारमेंट सेक्टर में कार्यरत महिलाओं के स्वास्थ्य, कल्याण और सुरक्षा को सुनिश्चित करना है। रैली में सोनी पब्लिक स्कूल, डबुआ कॉलोनी के छात्र-छात्राओं और स्टाफ ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्षद भगवान सिंह और डबुआ थाने के एसएचओ संग्राम सिंह मौजूद रहे।