{"_id":"6a071ceb23ee80f23f0bfd13","slug":"mla-did-a-surprise-inspection-of-the-government-school-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-70019-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: विधायक ने सरकारी स्कूल का किया औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: विधायक ने सरकारी स्कूल का किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सेक्टर 3 स्थित सरकारी स्कूल का शुक्रवार को विधायक मूलचंद शर्मा ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्कूल में शिक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, छात्रों को मिलने वाली सुविधाओं और आधारभूत ढांचे का जायजा लिया। इस मौके पर शिक्षा विभाग के अधिकारी और स्कूल स्टाफ भी मौजूद रहा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों की पढ़ाई में किसी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए और स्कूलों में आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए लगातार कार्य कर रही है। विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।