{"_id":"61953efc4b5b6a7c747d95e0","slug":"missed-call-sister-faridabad-news-noi616380129","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन को मिस्ड कॉल करने पर हथियार लेकर पहुंचा भाई, दी मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन को मिस्ड कॉल करने पर हथियार लेकर पहुंचा भाई, दी मारने की धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहन को मिस्ड कॉल करने पर हथियार लेकर पहुंचा भाई, दी मारने की धमकी
बल्लभगढ़। सेक्टर आठ थाना क्षेत्र में एक लड़की के मोबाइल पर मिस्ड कॉल आने पर उसका भाई भड़क गया। रिवाल्वर लेकर मिस्ड कॉल मारने वाले युवक के पास पहुंच गया। किसी तरह युवक ने छिपकर अपनी जान बचाई। आरोपी ने युवक को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
रामनगर कॉलोनी निवासी बाबू लाल ने बताया कि कबाड़ी की दुकान पर काम करता है। बुधवार करीब दोपहर एक बजे बाबूलाल के मोबाइल से एक लड़की के मोबाइल पर गलती से मिस्ड कॉल लग गई। युवक लड़की को पहले से जानता है, जो उसकी रिश्तेदारी में है। मोबाइल पर मिस्ड कॉल आने की बात लड़की ने अपने भाई को बताई। इस पर लड़की का भाई भड़क गया और देसी रिवाल्वर लेकर कबाड़ी की दुकान पर पहुंच गया। लड़की के भाई के हाथ में रिवाल्वर देखकर बाबूलाल डर गया और गोदाम में छिपकर अंदर से शटर लगा दिया। आरोपी ने जाते वक्त जान से मारने की धमकी दी। संवाद
-