फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Minor laborer rescued from factory

Faridabad News: फैक्टरी से नाबालिग मजदूर को किया रेस्क्यू

Fri, 31 Oct 2025 01:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Minor laborer rescued from factory
डबुआ थाना पुलिस और सीडब्ल्यूसी ने की कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बाल मजदूरी के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए डबुआ कॉलोनी की एक फैक्टरी से एक नाबालिग मजदूर को मुक्त कराया है। डबुआ थाना पुलिस और चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को यह कार्रवाई की। टीम जैसे ही मौके पर पहुंची फैक्टरी प्रबंधन और कर्मचारी वहां से भाग निकले।


सीडब्ल्यूसी को पिछले कुछ समय से शिकायतें मिल रही थीं कि डबुआ कॉलोनी स्थित कई छोटी फैक्टरियों में नाबालिगों से मजदूरी कराई जा रही है। इस पर जिला बाल संरक्षक अधिकारी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में टीम ने थाना प्रभारी रणधीर सिंह को सूचना दी और संयुक्त अभियान चलाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन



टीम ने क्षेत्र की पांच फैक्टरियों में छापे मारे। इनमें से एसएस इंटरप्राइजेज में करीब साढ़े 13 साल का एक किशोर काम करता हुआ मिला। पूछताछ में किशोर ने बताया कि वह पिछले तीन महीने से काम कर रहा है और उसे रोज 12 घंटे काम के बदले महीने में केवल साढ़े पांच हजार रुपये दिए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीडब्ल्यूसी अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि फैक्टरी में बाल शोषण के प्रमाण मिले हैं। पुलिस को शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि दोषी प्रबंधक और मालिकों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed