फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Minor accuses neighbor of molestation.

Faridabad News: नाबालिग ने पड़ोसी पर लगाया छेड़खानी का आरोप

Wed, 16 Sep 2026 11:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Minor accuses neighbor of molestation.
मां की शिकायत पर शहर थाना क्षेत्र में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। शहर थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्रा ने पड़ोसी युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। आरोप है कि शोर मचाने पर जब परिजन छत पर पहुंचे तो आरोपी मौके से भाग गया। छात्रा की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी इलाके के एक स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ती है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला युवक काफी समय से बेटी का पीछा कर उसे परेशान कर रहा था। परिजनों ने युवक को कई बार ऐसा नहीं करने की हिदायत भी दी थी। महिला के अनुसार 14 सितंबर की रात बेटी घर की छत पर अकेली थी। इसी दौरान आरोपी ने छेड़खानी की। बेटी ने विरोध करते हुए शोर मचा दिया। आवाज सुनकर परिजन छत पर पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग निकला। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है। छात्रा को नियमानुसार आवश्यक कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed