{"_id":"5f4fd06f8ebc3e547773d304","slug":"metro-will-run-on-violet-line-on-10th-september-faridabad-news-noi5336619102","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉयलट लाइन पर 10 सितंबर से दौड़ेगी मेट्रो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉयलट लाइन पर 10 सितंबर से दौड़ेगी मेट्रो
विज्ञापन
फरीदाबाद। केंद्र सरकार ने दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे देश में मेट्रो के परिचालन को अनुमति दे दी है। ऐसे में वॉयलट लाइन (फरीदाबाद से दिल्ली) पर 10 सितंबर से मेट्रो का परिचालन शुरू होगा। मेट्रो स्टेशनों पर सुबह 7 से 11 बजे तक और शाम को 4 से 8 बजे तक ही मेट्रो उपलब्ध होगी। स्टेशन पर प्रवेश के लिए केवल एक ही गेट खोला जाएगा और एक ही गेट से बाहर निकल सकेंगे।
कोरोना महामारी के चलते 22 मार्च से बंद मेट्रो फिर से शुरू हो रही है। इसके लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने दिशा निर्देश भी जारी किए हैं। मेट्रो में सफर के लिए स्मार्ट कार्ड या फिर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरीये टोकन लिया जा सकेगा। इसके साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन कराने के लिए भी कई नियम तैयार किए जा रहे हैं। शहर में पड़ते हैं 11 मेट्रो स्टेशन शहर में दिल्ली के बदरपुर मेट्रो स्टेशन के बाद से फरीदाबाद जिले की सीमा से मेट्रो स्टेशन शुरू हो जाते हैं। इसमें दिल्ली से आते हुए सबसे पहले सराय मेट्रो स्टेशन आता है। उसके बाद एनएचपीसी, मेवला महाराजपुर, सेक्टर-28, बड़खल मोड़, ओल्ड फरीदाबाद, नीलम चौक अजरौंदा, बाटा चौक, एस्कॉर्ट्स मुजेसर, संत सूरदास (सीही) और राजा नाहर सिंह बल्लभगढ़ अंतिम मेट्रो स्टेशन है। रोजाना इन स्टेशनों से करीब 70 हजार से अधिक लोग दिल्ली-एनसीआर के लिए सफर करते हैं।
वर्जन-
मेट्रो के सुरक्षित परिचालन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वॉयलेट लाइन पर 10 सितंबर से परिचालन होगा। सभी स्टेशनों पर मेट्रो का ठहराव होगा और 22 मार्च से पहले की तरह ही फ्रीक्वेंसी रहेगी। जरूरत पड़ने पर फ्रीक्वेंसी घटाई व बढ़ाई जा सकेंगी। स्टेशनों पर कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए नियमों का सख्ती से पालन करवाया जाएगा। - हिमांशु शर्मा, प्रवक्ता, डीएमआरसी