{"_id":"6a25c4434f6dbbbe4100c35b","slug":"message-of-staying-healthy-given-through-cycle-rally-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-71788-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: साइकिल रैली से दिया स्वस्थ रहने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: साइकिल रैली से दिया स्वस्थ रहने का संदेश
विज्ञापन
फरीदाबाद सेक्टर 12 खेल परिसर से निकाली गई साईकिल रैली को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना करती मेयर प्रव
महापौर प्रवीण बत्रा जोशी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में नगर निगम फरीदाबाद की ओर से सेक्टर-12 स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित संडे्स ऑन साइकिल कार्यक्रम के तहत रविवार सुबह साइकिल रैली निकाली गई। रैली को महापौर प्रवीण बत्रा जोशी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों, युवाओं, विद्यार्थियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
रैली को संबोधित करते हुए महापौर प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा कि साइक्लिंग केवल खेल या व्यायाम तक सीमित नहीं है, बल्कि यह स्वस्थ जीवनशैली, स्वच्छ पर्यावरण और विकसित भारत की मजबूत आधारशिला है। उन्होंने कहा कि नियमित साइक्लिंग से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है, साथ ही वायु प्रदूषण कम करने और पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलता है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, युवा क्लबों, खेल प्रेमियों और साइक्लिंग उत्साही लोगों ने भाग लेकर फिट इंडिया अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर एडिशनल कमिश्नर परमजीत चहल, कार्यकारी अभियंता डालचंद शर्मा, पार्षद मनोज नासवा, कुलदीप साहनी, जसवंत सिंह, करण सिंगला, हिमांशु जोशी, नितिन सहित नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी और अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।