{"_id":"64babb9ec28389ac450a6050","slug":"memorandum-given-to-the-appropriate-for-not-being-heard-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-9679-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सुनवाई नहीं होने पर दिया उपयुक्त को ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सुनवाई नहीं होने पर दिया उपयुक्त को ज्ञापन
Fri, 21 Jul 2023 10:38 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Fri, 21 Jul 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। ठेकेदार के सुसाइड मामले में शुक्रवार को परिजन और प्रजापति समाज सेवा संस्था लोग उपायुक्त विक्रम सिंह को ज्ञापन दिया। जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया है कि वह जल्द ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे।
15 जुलाई को गांव सिगोनी जिला मथुरा निवासी शिव कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बिल्डिंग कांट्रेक्टर है। उसका बड़ा भाई केहरी सिंह भी उसके साथ काम करता था। उनका लेन देन व लेखा जोखा बड़ा भाई केहरी सिंह ही रखता था। दोनों भाई वर्ष 2020 से सुनील चौहान निवासी औरंगाबाद मितरोल के मकान सेक्टर 65 फरीदाबाद में काम कर रहे थे। सुनील चौहान उन्हें काम के बदले समय पर पैसा नहीं देता था और धमकी देता था कि पहले काम करो फिर उसके बाद पूरे पैसे मिलेंगे। भाई केहरी सिंह ने बताया था कि सुनील चौहान उनके काम के पैसे देने से साफ इंकार कर रहा है। उनके उस पर चार लाख निकलते है। सुनील चौहान ने अपने दोस्त नरेन्द्र कुमार शर्मा निवासी सेक्टर 6, से उन्हें मिलाया था। नरेन्द्र कुमार शर्मा ने उसे धमकी भी दी थी कि महेश कुमार को उसने सिविल अस्पताल गुुरुग्राम में नौकरी लगाया था, निकलवा देगा। आरोपी ने भाई को पैसे देने से साफ मना कर दिया और उल्टा उसके भाई से पैसे मांगता था। उसके भाई केहरी सिंह को नरेन्द्र कुमार शर्मा, सुनील चौहान, मुबीन खान ने पैसे न देकर तरह तरह की धमकियां देकर मानसिक रूप से बहुत परेशान कर दिया और आत्महत्या करने पर मजबूर कर दिया था।जिला अध्यक्ष जय राम ने बताया कि एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद भी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है। इसी को लेकर उन्होंने उपायुक्त विक्रम सिंह को ज्ञापन दिया।