{"_id":"646e4308d1196218ac0b80f4","slug":"meeting-with-labor-commissioner-regarding-problems-of-industries-demand-for-relief-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-5257-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: उद्योगों की समस्याओं को लेकर श्रमायुक्त के साथ बैठक, राहत देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: उद्योगों की समस्याओं को लेकर श्रमायुक्त के साथ बैठक, राहत देने की मांग
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। उद्योगों की समस्याओं को लेकर मैनुफैक्चरर्स एसोसिएशन फरीदाबाद (एमएएफ) के पदाधिकारियों ने बुधवार को श्रम आयुक्त अजय पाल डूडी से उनके कार्यालय में मुलाकात की। एमएफए के महासचिव रमणीक प्रभाकर ने उन्हें उद्योगों की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों के रोजाना बनने वाले नए नियम और सुविधाओं के अभाव में काम करने से उद्योगों को चलाना मुश्किल हो गया है। इसमें राहत दी जाए।
बैठक में कोषाध्यक्ष ऋषि त्यागी ने बताया कि कोरोना महामारी से अभी उद्योग पूरी तरह उभरे नहीं हैं। उद्योग नियमों के तहत कार्य करने का प्रयास कर रहे हैं। समय-समय पर कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने का भी काम किया जा रहा है। इसके बावजूद उन्हें अनेक प्रकार की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। सहायक श्रम आयुक्त कामना ने उद्योगों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं की जानकारी दी और आश्वासन दिया कि विभाग उद्योगों के साथ है। कोई भी परेशानी होने पर उनकी पूरी सहायता की जाएगी। इस अवसर पर एफएएफ के प्रधान सुखदेव सिंह, पुष्पिंदर सिंह, निशांत त्यागी, राजीव मारवाह, राकेश राठौर, अनिल कालरा आदि उद्यमी मौजूद रहे।