फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Meeting tomorrow on land acquisition outstanding interest and royalty issue

Faridabad News: जमीन अधिग्रहण बकाया ब्याज और रॉयल्टी मुद्दे पर कल बैठक

Sun, 14 Apr 2024 11:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Meeting tomorrow on land acquisition outstanding interest and royalty issue
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। किसान संघर्ष समिति नहरपार की ओर से आंदोलन की चेतावनी देने के बाद हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के प्रशासक ने समिति के प्रतिनिधि मंडल को बैठक के लिए आमंत्रित किया है। मंगलवार को होने वाली बैठक को लेकर किसानों ने रणनीति तैयार कर ली है।

किसान संघर्ष समिति के प्रधान जगवीर सिंह व महासचिव सत्यपाल नरवत ने बताया कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ग्रेटर फरीदाबाद में अधिग्रहण की गई जमीन के बकाया ब्याज का किसानों को भुगतान करना है। इसपर उनका कहना है कि बकाया भुगतान व रॉयल्टी के लिए उन्हें बार-बार कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। इसके बावजूद भुगतान नहीं किया जा रहा है। एचएसवीपी प्रशासक से कई बार बैठक की मांग की गई लेकिन अब ढ़ाई महीने बाद इस मांग को स्वीकारा गया है। आरोप है कि अधिकारियों ने जानबूझकर बैठक का समय देने में देर लगाई है ताकि अब चुनाव आचार संहिता का बहाना लेकर किसानों की मांगों को लटकाया जा सके। 16 अप्रैल को होने वाली बैठक में कुछ किसानों का जिला अदालत पर बकाया रह गया मुआवजा व ब्याज का भुगतान करना, प्रतिवर्ष मिलने वाली रॉयल्टी जो तीन-चार साल की बकाया है, जिन किसानों को पॉलिसी के तहत प्लाट दिए गए थे, उनमें कई प्रकार की अनियमितताएं हैं वह दूर करने आदि के संबंध में चर्चा की जाएगी। हालांकि किसानों की तरफ से मांगों का एजेंडा देने के ढ़ाई महीने बाद यह बैठक बुलाई गई है, जिससे उनमें रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed