फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Medical facilities will be available near homes, sub-health centers will be built in five villages.

Faridabad News: घर के पास मिलेगी इलाज की सुविधा, पांच गांवों में बनेंगे उपस्वास्थ्य केंद्र

Sat, 31 Jan 2026 01:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Medical facilities will be available near homes, sub-health centers will be built in five villages.
नगर निगम के पास आया बजट, प्रत्येक के लिए 55.50 लाख रुपये की राशि आवंटित की गई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिले के पांच गांवों नीमका, बड़ौली, लक्कड़पुर, भाकरी और तिलपत में उपस्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण की दिशा में बड़ी पहल हुई है। इन केंद्रों के निर्माण के लिए बजट नगर निगम के पास पहुंच चुका है। स्वास्थ्य निदेशालय से स्वीकृति मिलने के बाद नगर निगम का अनुमोदन भी मिल गया है। प्रत्येक उपस्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के लिए 55 लाख 50 हजार रुपये की राशि आवंटित की गई है। इसके बाद ग्रामीणों को अब इलाज के लिए सामुदायिक या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक लंबी दूरी तय करने की आवश्यकता नहीं होगी।



स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पांचों उपस्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण पर कुल 2.77 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इन भवनों का निर्माण अर्बन लोकल बॉडी के माध्यम से कराया जाएगा। बजट मिलने के बाद अब टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है, जिसे दो से तीन सप्ताह के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। टेंडर जारी होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उपस्वास्थ्य केंद्रों के संचालन शुरू होने के बाद यहां एक चिकित्सक की नियमित तैनाती होगी, जो ग्रामीणों को प्राथमिक उपचार और चिकित्सकीय परामर्श देंगे। इसके साथ ही आवश्यक दवाइयां भी केंद्रों पर उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन




इन उपस्वास्थ्य केंद्रों के शुरू होने से विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं और शिशुओं को बड़ा लाभ मिलेगा। गांव स्तर पर ही टीकाकरण, प्रसव पूर्व देखभाल, प्रसव, मलेरिया की जांच व इलाज जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके अलावा जननी मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत नियमित शिविरों का आयोजन भी किया जाएगा, जिससे महिलाओं को जांच के लिए दूर के स्वास्थ्य केंद्रों या निजी लैब पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





उपस्वास्थ्य केंद्रों के लिए निर्धारित बजट नगर निगम में पास आ गया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इन केंद्रों के शुरू होने से स्वास्थ्य विभाग की पहुंच उन क्षेत्रों तक भी मजबूत होगी, जहां ईंट भट्टों, ढाणियों, खेतों और निर्माणाधीन सोसाइटियों में काम करने वाले लोग रहते हैं। स्वास्थ्य सेवाएं गांव के करीब पहुंचने से एक बड़ी आबादी को समय पर उपचार मिल सकेगा और जिले में स्वास्थ्य ढांचा और सुदृढ़ होगा।-डॉ. एमपी सिंह, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed