फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Medical college is in a state of chaos, patients are returning without treatment

Faridabad News: मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्था का आलम, बिना उपचार लौट रहे मरीज

Tue, 09 Sep 2025 12:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Medical college is in a state of chaos, patients are returning without treatment
चार घंटे बाद भी नहीं मिल रही दवाई, ऑनलाइन सिस्टम से हो रही परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी-3 नंबर स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में अव्यवस्था का आलम बना हुआ है। सोमवार को चार घंटे तक चक्कर लगाने के बाद कई मरीज बिना उपचार व दवा लिए वापस चले गए। समस्या को लेकर उच्च अधिकारियों को भी अवगत करवाया गया फिर भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। मरीजों को इमरजेंसी में भी उपचार नहीं मिल सका।

मेडिकल कॉलेज में सोमवार होने की वजह से मरीजों की संख्या अधिक देखने को मिली। सुबह से ही ओपीडी कार्ड काउंटर से लेकर दवा काउंटर तक मरीजों की भीड़ देखने को मिली। इस दौरान कई ओपीडी में ऑनलाइन सिस्टम नहीं चलने की वजह से मरीजों को इंतजार करना पड़ा। बल्लभगढ़ के रहने वाले माेहित ने बताया कि उनको पाइल्स की परेशानी होने के चलते वह उपचार करवाने के लिए सर्जरी वार्ड में आए थे। ऑनलाइन ट्रिपल ए एप के जरिये डॉक्टर से मिलने का समय लेने के बाद ओपीडी कार्ड बनवाया। करीब एक घंटे के बाद 10 बजे डॉक्टर ने उनको देखा और दवा लिख दी।
विज्ञापन

दवा को ऑनलाइन करवाने के बाद वह करीब साढ़े 10 बजे ग्राउंड फ्लोर पर गए। करीब एक घंटे के बाद जब उनका नंबर आया । कर्मचारी ने बताया कि जो दवा सर्जरी वार्ड से ऑनलाइन की गई है वह गलत की है। उसको दोबारा से ऑनलाइन करवा कर लाओ। वह दोबारा तीसरी मंजिल पर गए, सही नाम बता कर ऑनलाइन करवाई। जब वह नीचे दवा लेने के लिए आए तो कर्मचारी ने उनको बताया कि दोबारा से गलत दवा ऑनलाइन की है। जिस पर मरीज बिना दवा व उपचार लिए करीब एक बजे अस्पताल से गुस्से में चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा एनआईटी के रहने वाले रोहन ने बताया कि उनके बच्चे को कई दिनों से बुखार हो रहा था। डॉक्टर की ओर से तीन दवाएं लिखी गईं जिसमें से पहली दवा को ऑनलाइन नहीं किया गया। जिस वजह से उनको दोबारा से ओपीडी में जाकर दवा ऑनलाइन करवानी पड़ी।

------
ऑनलाइन दवा को लेकर काफी परेशानी हो रही है। इसको लेकर हेडक्वाटर को पत्र लिखा जा चुका है। लेकिन उनकी ओर से कोई समाधान नहीं किया गया है। - डॉ. शिप्रा , फार्मेसी प्रभारी, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed