फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Mechanical engineering student commits suicide in Faridabad

इंजीनियरिंग की छात्रा ने दी जान: वंशिका के जीवन को सौरव ने बना दिया नर्क, पिंकी ने बताई मौत से पहले की कहानी

Sun, 10 Aug 2025 06:06 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: विकास कुमार Updated Sun, 10 Aug 2025 06:06 PM IST
सार

पिता अविनाश ने बताया कि वंशिका के साथ दो अन्य छात्राएं भी रहती थीं। जिसमें से एक छात्रा रक्षाबंधन के अवसर पर घर चली गई। वहीं दूसरी पिंकी उसके साथ थी। पिंकी ने उनको बताया कि शनिवार को वंशिका ने उसको कपड़े बदलने के बहाने से कमरे से बाहर भेज दिया। कुछ समय के बाद वह वापस आई तो उसने देखा कि कमरा अंदर से बंद था। उसने खिड़की से देखा तो वंशिका पंखे से लटकी हुई थी। 

विज्ञापन
Mechanical engineering student commits suicide in Faridabad
इंजीनियरिंग छात्रा वंशिका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के फरीदाबाद स्थित जेसी बोस वाईएमसीए विश्वविद्यालय गर्ल्स हॉस्टल में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की छात्रा ने सरोजिनी गर्ल्स हॉस्टल के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा रेवाड़ी के मोतला खुर्द गांव के रहने वाली वंशिका थी। वंशिका दो और लड़कियों के साथ रहती थी, जिसमें से एक रक्षाबंधन के अवसर पर घर गई हुई थी। वहीं दूसरी छात्रा को कपड़े बदलने के बहाने से बाहर भेज दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

विज्ञापन
Trending Videos

युवक के कारण छात्रा ने उठाया ये कदम
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। वहीं दूसरी ओर परिजनों को आरोप है कि बेटी ने यह कदम एक युवक की वजह से उठाया है जो उनके पड़ोसी गांव का है। साथ ही हॉस्टल की महिला कर्मी भी उसको प्रताड़ित करती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

थर्ड ईयर की छात्रा थी वंशिका
रेवाड़ी के जाटुसाना थाने के अंतर्गत मोतला खुर्द गांव के रहने वाले अविनाश ने बताया कि वह धारूहेड़ा की बाइक बनाने वाले उद्योग हीरो मोटर्स में मेडिकल असिस्टेंट के पद पर कार्यरत हैं। वंशिका उनकी इकलौती बेटी थी। जो फरीदाबाद स्थित जेसी बोस वाईएमसीए यूनिवर्सिटी में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की तृतीय वर्ष की छात्रा थी। वह यूनिवर्सिटी के सरोजनी गर्ल्स हॉस्टल में रहती थी। उनके पिता को पुलिस की ओर से घटना के बारे में सूचना मिली।

विज्ञापन

सौरव नाम का लड़का करता था परेशान
पिता अविनाश ने बताया कि वंशिका के साथ दो अन्य छात्राएं भी रहती थीं। जिसमें से एक छात्रा रक्षाबंधन के अवसर पर घर चली गई। वहीं दूसरी पिंकी उसके साथ थी। पिंकी ने उनको बताया कि शनिवार को वंशिका ने उसको कपड़े बदलने के बहाने से कमरे से बाहर भेज दिया। कुछ समय के बाद वह वापस आई तो उसने देखा कि कमरा अंदर से बंद था। उसने खिड़की से देखा तो वंशिका पंखे से लटकी हुई थी। पिंकी ने उनको बताया कि वंशिका किसी सौरभ नाम के युवक से बात करती थी। शनिवार को भी फोन पर सौरभ से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। वहीं अनिवाश का कहना है कि सौरभ उनके पड़ोसी गांव का रहने वाला है। उन्हें नहीं पता कि वह बेटी के संपर्क में कैसे और कब आया था।

जन्माष्टमी पर घर आऊंगी घर
अविनाश ने बताया कि उनकी बेटी ने कहा था कि वह रक्षाबंधन की बजाए जन्माष्टमी पर घर आएगी। अगर मैं अब आ जाऊंगी तो मेरा कमरा फिर से बदल दिया जाएगा। उसने यह भी बताया कि हॉस्टल की एक महिला कर्मी उनको परेशान करती है। उनकी बेटी को मनचाहा कमरा भी नहीं दिया गया था। इस कारण वह काफी परेशानी रहती थी।

कमरे में नहीं मिला लैपटॉप
अविनाश कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले उसने फोन कर नया वर्जन वाला लैपटॉप मांगा था। जिसके चलते उन्होंने एक लाख 80 हजार का लैपटॉप खरीदकर दिया। 31 जुलाई को वह घर आई थी और 1 अगस्त को लैपटॉप लेकर हॉस्टल लौट गई थी। आत्महत्या के बाद वंशिका के कमरे से लैपटॉप और बैग में रखे 50 हजार रुपये गायब मिले।

पुलिस का बयान
अभी परिवार की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है। छात्रा का फोन ले लिया है। कॉल डिटेल की जांच की जा रही है। वहीं पुलिस को लैपटॉप भी मिल गया है। सभी की जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। -यशपाल, पुलिस प्रवक्ता
 

विश्वविद्यालय का बयान
गर्ल्स हॉस्टल में वंशिका की संभावित आत्महत्या से दुखद मृत्यु हुई। जिसकी सूचना उनको शनिवार की शाम को मिली। इस घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई और इस दुखद घटना की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच चल रही है। मृतका और उनके परिवार की गोपनीयता का सम्मान करते हैं और इस सन्दर्भ में घटनाक्रम पर कोई भी टिप्पणी नहीं करना चाहते। विश्वविद्यालय मृतका के परिवार, मित्रों और सहपाठियों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता है। इस मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। - जितेंद्र यादव, प्रवक्ता, यूनिवर्सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed