{"_id":"6a5bcd1ab0dbe2692202f525","slug":"mechanic-goes-missing-after-assault-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-75205-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मारपीट के बाद लापता हुआ मैकेनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मारपीट के बाद लापता हुआ मैकेनिक
विज्ञापन
पत्नी ने पुलिस से पति की तलाश की लगाई गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सेक्टर-7 क्षेत्र में एक मैकेनिक के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। पीड़ित की पत्नी ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने उसके पति के साथ मारपीट की और उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी। घटना के बाद से वह घर नहीं लौटे। पुलिस ने शिकायत लेकर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
मिल्हार्ड कॉलोनी निवासी सुनीता ने पुलिस चौकी सेक्टर-7 में दी शिकायत में बताया कि उनके पति सेठी मैकेनिक का काम करते हैं। 15 जुलाई को शाम करीब 4:30 बजे वह अपनी बेटी की किताब देने के लिए बाटा फ्लाईओवर पहुंचे थे। किताब देने के बाद वह वहां से वापस चले गए।
सुनीता के अनुसार शाम करीब 5 बजे उनके पति का फोन आया। फोन पर वह रो रहे थे और उन्होंने बताया कि रामवती, उसके पति पतिराम तथा उनके भतीजे आकाश ने उनके साथ मारपीट की है। आरोप है कि आरोपियों ने उनकी बाइक भी तोड़ दी।
विज्ञापन
पत्नी का कहना है कि इस फोन कॉल के बाद से उनके पति का मोबाइल बंद हो गया और वह घर नहीं लौटे। परिजनों ने रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर उनकी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शिकायत में बताया गया है कि लापता व्यक्ति की उम्र करीब 40 वर्ष है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।