फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Meat sellers demonstrated at Municipal Corporation headquarters

Faridabad News: मीट विक्रेताओं ने नगर निगम मुख्यालय पर किया प्रर्दशन

Wed, 08 Jan 2025 12:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Meat sellers demonstrated at Municipal Corporation headquarters
लाइसेंस के नाम पर शोषण करने का आरोप लगाया, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। फरीदाबाद मीट विक्रेता संगठन ने मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। विक्रेताओं ने निगम पर लाइसेंस के नाम पर शोषण करने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन निगम अधिकारी को सौंपा।

फरीदाबाद मीट विक्रेता संगठन ने ज्ञापन के माध्यम से अपनी 10 मांगें रखीं। इनमें निगम की लाइसेंस की प्रक्रिया को सरल बनाने, कर्मचारी दुकान पर जाकर जरूरी सीमित कागजात लेकर मौके पर ही लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी करें, केवल एक समुदाय के दुकानदारों को परेशान ना किया जाए, न दुकान को सील करें और न जुर्माना लगाया जाए, निगम के प्रत्येक जोन में मीट मार्केट अलॉट की जाए। इसके अलावा मीट विक्रेताओं के साथ-साथ सभी बर्गर, पिज्जा, चाऊमीन, डोसा व खानपान के कच्चे व पक्के खाद्य पदार्थ का समान बेचने वाले दुकानदारों के भी लाइसेंस जरूरी किए जाएं। लंबे अरसे से बंद पड़े सेक्टर-22 स्लॉटर हाउस को शुरू किया जाए। लाइसेंस की समय सीमा कम से कम 5 वर्ष हो।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सामाजिक न्याय एवं अधिकार समिति के अध्यक्ष दीनदयाल गौतम ने आरोप लगाया कि राजनीतिक दबाव में मुस्लिम समुदाय के मीट विक्रेताओं के साथ योजनाबद्ध तरीके से भेद भावपूर्ण रवैया अपना कर दुकानों को जबरन बंद करवाया जा रहा है। इनसे लाइसेंस के नाम पर जबरन उगाही की जा रही है। इस मौके पर पप्पू कुरैशी प्रधान, बिल्लू कुरैशी प्रधान मीट विक्रेता संगठन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed