{"_id":"6ab55f768a81336a32028b55","slug":"mcm-xi-wins-match-in-sports-for-cleanliness-event-faridabad-news-c-24-1-fbd1020-102116-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: स्पोर्ट्स फॉर स्वच्छता में एमसीएम इलेवन ने जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: स्पोर्ट्स फॉर स्वच्छता में एमसीएम इलेवन ने जीता मैच
विज्ञापन
मानेसर। स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए नगर निगम मानेसर की ओर से गुरुवार को गांव नवादा स्थित स्टेडियम में स्पोर्ट्स फॉर स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान क्रिकेट, रस्सा-कसी और मटका रेस जैसी प्रतियोगिताएं करवाई गई। कार्यक्रम में नगर निगम मानेसर के सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन यादव और पार्षद प्रताप सिंह ने शॉट लगाकर क्रिकेट मैच की शुरुआत की।
इलेवन ने जीता मैच
क्रिकेट मैच एमसीएम इलेवन और सिटीजन इलेवन के बीच हुआ। सिटीजन इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 63 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में एमसीएम इलेवन के नगर निगम आयुक्त प्रदीप सिंह ने नाबाद 48 रन बनाकर मैच जिता दिया। महिला सफाई कर्मचारियों के लिए मटका रेस और पुरुष कर्मचारियों के लिए रस्सा-कसी प्रतियोगिता भी करवाई गई। संवाद